भोपाल, 30दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में हीरा खदानों के लिए मशहूर पन्ना जिले के दो खदान मजदूरों की शनिवार को किस्मत खुल गई. जहां एक मजदूर को खुदाई में मिले हीरे के 2.55 करोड़ रुपये मिले तो वहीं एक दूसरे मजदूर को बेशकीमती हीरा मिला. इस हीरे की कीमत भी करोड़ों में बताया जा रहा है. हालांकि अभी इसकी नीलामी नहीं की गई है, तो इसकी वास्तविक कीमत बताना मुश्किल है.
दरअसल पन्ना के एक मजदूर मोतीलाल को कुछ महीने पहले खदान में खुदाई के बाद मिला बेशकीमती हीरा 2.55 करोड़ रुपये में बिका तो वहीं जनकपुर के मजदूर राधेश्याम सोनी को 18.13 केरेट का नायाब हीरा मिला. इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.
पन्ना जिले के हीरा और खनन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि राधेश्याम सोनी को कृष्णा कल्याणपुरा पटी क्षेत्र में 18.13 केरेट का नायाब हीरा मिला है. इस हीरे को हीरा कार्यालय में शनिवार को जमा कर दिया गया है और इसे अगली नीलामी में बिक्री के लिये रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा पन्ना के हीरा कार्यालय प्रांगण में चल रही खुली नीलामी में आज दूसरे दिन बहु प्रतीक्षित पन्ना का सबसे बड़ा दूसरा हीरा खुली बोली के लिए रखा गया.
उन्होंने कहा कि इस हीरे के लिए कई बोलीदार बोली लगाते रहे लेकिन बोली अंत मे उत्तरप्रदेश के हीरा कारोबारी ने 2.55 करोड़ रुपये में इसे खरीदा. अब इस हीरे से प्राप्त राशि सभी कर और रॉयल्टी काटकर पन्ना के मजदूर मोतीलाल को दी जाएगी.
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
