नई दिल्ली, 11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार सुबह से जारी मतगणना के रुझानों को देखें तो तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. भारतीय जनता पार्टी दो राज्यों में हार रही है ,वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को कांटे की टक्कर दे रही है.
ताजा रुझानों के मुताबिक मध्य प्रदेश में दोनों की पार्टियों की सीटें और वोट प्रतिशत कभी बराबर हो जा रहे हैं तो कभी बीजेपी आगे निकल जा रही है तो कभी कांग्रेस, फिलहाल कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलतीं दिख रही हैं. हालांकि पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं है.उधर चुनाव आयोग का कहना है कि सारे नतीजों की घोषणा रात 11 बजे तक ही हो पाएगी.
रुझान सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है लेकिन नया जनादेश संकेत दे रहा है कि भाजपा को कम से कम 2 राज्यों में सत्ता गंवानी ही पड़ेगी. एमपी में नेक टु नेक फाइट चल रही है.
राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रुझान बता रहे हैं कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बननी तय है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 2 तिहाई बहुमत मिल सकता है. छत्तीसगढ़ के सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने हार स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है. राजस्थान में भी कांग्रेस को स्षष्ट बहुमत मिलने के संकेत मिल रहे हैं.
वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा से थोड़ी सी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू सकती है. पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में नेक टु नेक फाइट दिख रही थी. यहां सीट और वोट प्रतिशत दोनों में तकरीबन बराबरी का मुकाबला दिख रहा है. यहां पर बीएसपी चार सीटों पर और अन्य दल-स्वतंत्र उम्मीदवार छह सीटों (कुल 10 सीटों) पर आगे चल रहे हैं. ऐसे में बीएसपी राज्य में किंगमेकर बन सकती है.
वहीं तेलंगाना में केसीआर को इतनी बढ़त मिल गई है कि वो स्पष्ट बहुमत की ओर जाते दिख रहे हैं. तेलंगाना में केसीआर को दो तिहाई से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस यहां 20 सीटों पर सिमट रही है जबकि बीजेपी अपना खाता खोलने जा रही है.
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
