भोपाल, 20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ जब से सीएम बने है ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. आइए आपको बताते हैं 3 दिन में कमलनाथ ने क्या- क्या फैसले लिए है.
17 दिसंबर, 2018 को करीब 3 बजे कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और चंद घंटों में ही पहला बड़ा फैसला कर लिया. कमलनाथ ने सीएम बनते ही सबसे पहले किसानों के कर्जमाफी से जुड़ी फ़ाइल पर साइन किए और 2 लाख रुपए तक का किसानों का कर्ज माफ कर दिया. लेकिन यही नहीं, कमलनाथ जब से सीएम बने हैं तब से ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. आइए आपको दिखाते है कि कैसे कमलनाथ ना केवल धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं बल्कि लगातार बैठकों के ज़रिए प्रशासनिक काम भी कर रहे हैं.
3 दिन में लिए कई बड़े फैसले
कमलनाथ का सीएम बनने के बाद 3 दिन का रिपोर्र कार्ड देंखें तो उन्होंने किसानों की कर्ज माफी, निवेश में सब्सिडी के लिए 70% स्थानीय लोगों को रोजगार देना, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ाने जैसे निर्णय लिए हैं.
शुरू हुई प्रशासनिक सर्जरी
यही नहीं, सीएम बनने के बाद कमलनाथ ने प्रशासनिक सर्जरी की भी शुरुआत कर दी है. सबसे पहले छिंदवाड़ा एसपी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा, रीवा कमिश्नर का तबादला किया और अब छिंदवाड़ा के एएसपी का भी तबादला कर दिया गया है. यही नहीं, बुधवार को कमलनाथ ने कुछ सीनियर आईएएस अफसरों के काम का बंटवारा भी किया. इसके अलावा कमलनाथ ने बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य में निगम, मंडल और प्राधिकरण के सभी पदाधिकारियों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया.
बुधवार को सीएम कमलनाथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे और आला अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा करने के साथ ही कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल पुलिसकर्मियों के लिए वीकली ऑफ पर बात भी की. उन्होंने कहा है कि वो पक्ष में है और डीजीपी इस पर काम शुरु करें. बैठक से कमलनाथ बाहर निकले और साफ कर दिया कि ड्रग्स और सट्टेबाजी पर ज़ीरो टॉलरेंस रखेंगे.
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
