Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत का असर पड़ेगा राज्यसभा पर भी,जानिए 2022 तक किसका बढ़ेगा दबदबा
All News

तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत का असर पड़ेगा राज्यसभा पर भी,जानिए 2022 तक किसका बढ़ेगा दबदबा

SamagraBy SamagraDecember 19, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार बनाते ही राज्यसभा में भी कांग्रेस की ताकत में इजाफा होगा. वहीं, इन नतीजों के आधार पर आने वाले समय में बीजेपी को काफी नुकसान होने वाला है. तीनों राज्यों की 26 सीटों में से अभी उसके पास 21 सीटें हैं लेक‍िन 2022 तक बीजेपी 12 या 13 सीटों पर सिमट जाएगी.
मध्य प्रदेश में फायदे में रहेगी कांग्रेस
राज्यसभा के लिए 2020 में मध्य प्रदेश से 3 सीटों के लिए चुनाव होगा. अभी इसमें बीजेपी के पास 2 और कांग्रेस के पास 1 सीट है. इसमें कांग्रेस को 2 सीटें आसानी से मिल जाएंगी, जबकि बीजेपी के खाते में 1 सीट जाएगी. इसी तरह वर्ष 2022 में 3 सीटों के लिए चुनाव होगा. इन 3 सीटों में इस समय 2 बीजेपी और 1 कांग्रेस के पास है. तब कांग्रेस के खाते में 2 और बीजेपी के खाते में 1 सीट जाएगी. इस तरह 2022 तक मध्यप्रदेश में बीजेपी के पास 11 में से 6 सीटें होंगी तो वहीं कांग्रेस के पास 5 सांसद होंगे.
राजस्थान में भी असर
राज्यसभा में इस समय राजस्थान से कांग्रेस की सदस्य संख्या जीरो है, लेकिन नई विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से 2020 में इसके 2 सदस्य राज्यसभा में होंगे. बीजेपी को राजस्थान से 2020 में केवल 1 सीट ही मिलेगी. राजस्थान में 2020 में 3 सीटें खाली हो रही हैं. इनमें विधायकों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को 2 और बीजेपी को 1 सीट मिल सकती है. हालांकि कांग्रेस को दूसरी सीट के लिए निर्दलीय और सहयोगी दलों का सहारा लेना होगा.  इसी तरह से 2022 में राज्य में 4 सीटें खाली हो रही हैं.  इसमें कांग्रेस को 2 सीटें आसानी से मिल जाएंगी जबकि तीसरी सीट के ल‍िए मुकाबला होगा. वहीं, बीजेपी को 1 सीट मिलेगी और दूसरी सीट के लिए उसे 7 और विधायकों की जरूरत पड़ेगी. ऐसी स्थिति में राज्य में चौथी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. इस तरह राजस्थान में 2022 तक कांग्रेस शून्य से बढ़कर 4 से 5 राज्यसभा सांसद वाली पार्टी हो जाएगी.
 छत्तीसगढ़ में संभावना
भाजपा को छत्तीसगढ़ में सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है. 2020 में राज्य की 2 सीटों के लिए चुनाव होगा. जिसमें वर्तमान में 1-1 सीट कांग्रेस और बीजेपी के पास है. 2020 में ये दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी. इसी तरह 2022 में होने वाले चुनाव में दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी. इनमें भी इस समय एक सीट कांग्रेस और एक बीजेपी के पास है.
खतरे से बाहर हैं इसी साल चुने गए ये सांसद  
अगले पांच सालों में होने वाले राज्यसभा के चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई सांसदों के लिए समीकरण बदल सकता है. वहीं कुछ सांसदों के लिए अगले 5 साल सुरक्षित हैं. इनमें छत्तीसगढ़ से बीजेपी की सरोज पांडेय के अलावा मध्य प्रदेश से भाजपा के थावरचंद गहलोत, धर्मेन्द्र प्रधान, कैलाश सोनी, अजय प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजमणि पटेल शामिल हैं. यही स्थिति राजस्थान से भाजपा के भूपेंद्र यादव, किरोड़ीलाल मीणा और मदनलाल सैनी की भी है, जिनका कार्यकाल अगले 5 साल तक सुरक्षित है. ये सभी सांसद इस साल हुए अप्रैल महीने के चुनाव में चुने गए थे.  गौरतलब है क‍ि मध्यप्रदेश में 11, राजस्थान में 10 और छत्तीसगढ़ में 5 राज्यसभा सदस्य हैं. वर्तमान राज्यसभा में राजस्थान की दसों सीट पर बीजेपी का कब्जा है. मध्यप्रदेश में 8 बीजेपी और 3 कांग्रेस के पास हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 3 और कांग्रेस के 2 राज्यसभा सांसद हैं. इसका मतलब है क‍ि इन तीन राज्यों की 26 सीटों में से 21 सीटें बीजेपी के पास हैं और स‍िर्फ 5 सीटों पर कांग्रेस है लेक‍िन 2022 तक बीजेपी  12 या 13 सीटों पर सिमट जाएगी.

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदो आईपीएस के तबादले, जानिए कौन बना एसपी छिंदवाडा
Next Article पुलिस बल को मिलेगा एक दिन का साप्ताहिक अवकाश,अपराधिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस, मुख्यमंत्री श्री नाथ ने बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.