भोपाल,25दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
सीएम कमलनाथ ने वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी बन कर चुनाव लड़ा था। जायसवाल को छोड़कर मंत्रिमंडल में शामिल सभी विधायक कांग्रेसी हैं।
यहां राजभवन में आज विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविन्द सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसी सिलावट, गोविन्द सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभु राम चौधरी, प्रियव्रत सिंह एवं सुखदेव पानसे ने मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी सी शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल एवं तरूण भनोत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सभी विधायकों ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली और सभी कैबिनेट मंत्री हैं।
मंत्री बने जयवर्धन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं और वह मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए राघौगढ़ सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 6 दिन बाद 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ अकेले ली थी। मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं। उसने बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। उसे फिलहालकुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं, भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मध्यप्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र 7 जनवरी से शुरू होगा।
Trending
- रतलाम: इंग्लिश कोचिंग संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज, जेल में बंद है आरोपी
- रतलाम: गोरखा समाज ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र दशाई पर मिलन समारोह रखा…
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न