रतलाम,24जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव 25 जनवरी शुक्रवार को जिले के प्रथम दौरे पर रहेंगे।26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रभारी मंत्री करेंगे ।
प्रभारी मंत्री के जिले में आगमन को लेकर शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी मंत्री सचिन यादव 25 जनवरी को सांय 6 बजे रतलाम आएंगे। प्रभारी मंत्री शाम 6 सालाखेड़ी से प्रवेश कर सर्किट हाउस जायेंगे। सालाखेड़ी पर शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेसजन प्रभारी मंत्री का स्वागत करेंगे।कांग्रेस लोकसभा प्रभारी हामीद काजी और सांसद कांतिलाल भूरिया भी प्रभारी मंत्री के साथ रहेंगे।
जिला योजना समिति की बैठक
जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव की अध्यक्षता में आगामी 26जनवरी की दोपहर 2 बजे जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी।
Next Article जावरा आश्रय घर से भागी 5 बालिकाएं ,तलाश जारी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.