रतलाम 14 जनवरी (खबरबाबा. काम) । बच्चों को खसरा (मीजल्स) तथा रूबेला की बीमारियों से बचाव के लिए रतलाम जिले में भी 15 जनवरी से अभियान शुरू किया जा रहा है। 15 जनवरी से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। रतलाम जिले में 4 लाख 18 हजार बच्चों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के जिले में सफल संचालन के लिए मीडिया के सहयोग हेतु कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली गई। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान में प्रतिदिन 10 से 15000 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। अभियान 45 दिन तक चलेगा। चार चरणों वाले इस अभियान में 9 माह से 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। बच्चों को स्कूल में लंच के बाद प्रशिक्षित एएनएम टीका लगाएंगी। टीका अलग कक्ष में लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए ऑटो डिसएबल सिरिंज उपयोग में लाई जाएगी जो एक बार उपयोग होने के बाद टूट जाती है। टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है यदि बच्चों के पालक चाहे तो टीकाकरण के दौरान स्कूल में उपस्थित रह सकेंगे।
अभियान के पहले चरण में कक्षा दसवीं तक के बच्चों का कवरेज किया जाएगा। स्कूल में ना जाने वाले एवं कम आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जाएगा। तीसरे चरण में दूरस्थ मजरों टोलों, ईट भट्टों आउट रिच क्षेत्रों के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। चौथे चरण में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता मेंं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक भोपाल डॉ. वंदना खरे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कामिनी ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला कुरील, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. स्वाति मित्तल, डॉ. रघुवंशी, तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
