रतलाम,5फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम के दो साड़ी व्यापारियों को गुजरात पुलिस की टीम मंगलवार को शहर में आकर अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि रुपए के लेनदेन से जुड़े मामले में पिछले 1 साल से पुलिस को दोनों की तलाश थी ।गुजरात पुलिस के साथ सूरत से प्रकरण दर्ज कराने वाले तीन व्यापारी भी आए थे।
गुजरात पुलिस के साथ आए व्यापारी ने बताया कि वह सूरत से हैं और वहां के करीब 25 के लगभग व्यापारियों ने रतलाम के इन दोनों व्यापारियों के खिलाफ रुपए के लेनदेन के मामले को लेकर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी ।सभी व्यापारियों का लगभग सवा करोड रुपया दोनों व्यापारियों में बकाया बताया जा रहा है ।यह रुपया साड़ी के सौदे को लेकर बकाया बताया जा रहा है ।
सूरत से आए व्यापारी ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व हुई एफआईआर के बाद से ही दोनों व्यापारियों की तलाश की जा रही थी । पूर्व में भी पुलिस दो बार रतलाम आई थी लेकिन दोनों व्यापारी नहीं मिले थे। जिसके बाद मंगलवार को गुजरात पुलिस शहर में आई और दोनों व्यापारियों को हिरासत में लिया ।व्यापारियों को हिरासत में लेने पर कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद गुजरात पुलिस और दोनों व्यापारी माणक चौक थाने पहुंचे ।जहां माणक चौक थाने पुलिस को जानकारी देकर गुजरात पुलिस दोनों व्यापारियों को अपने साथ ले गई । सूचना मिलने पर शहर के कई व्यापारी भी माणकचौक थाने पहुंच गए थे। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने भी 420 के मामले में गुजरात पुलिस द्वारा शहर के दो व्यापारियों को ले जाने की पुष्टि की है।
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
