रतलाम,20मार्च(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान काले धन पर निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित एफएसटी और एसएसटी टीम द्वारा प्रतिदिन चेकिंग की जा रही है। बुधवार को टीम ने रेलवे स्टेशन से एक यात्री के पास से 1.20 लाख रुपए बरामद किए।
जानकारी के अनुसार फ्लाइंग स्क्वाड और एसएसटी टीम ने जीआरपी पुलिस के साथ रतलाम रेलवे स्टेशन पर गुना ट्रेन से उतरे जागीपुर (बड़नगर) निवासी एक यात्री से रेलवे प्लेटफॉर्म पर 1.20 लाख रुपए जब्त किए। टीम में शामिल अधिकारी के अनुसार यात्री से रुपए के संबंध में प्रमाणिक दस्तावेज मांगे गए तो वह उसके पास मौजूद नहीं थे। जिसके बाद रूपों को जप्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि आचार संहिता के दौरान 50 हजार रुपए से अधिक की नगदी बिना प्रमाणित दस्तावेज के नहीं ले जाई जा सकती है ।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
