भोपाल, 8मई। मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर भाजपा लगातार कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में वादे के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इसी बीच मंगलवार की सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल किसानों की कर्जमाफी के सबूत लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचा। उन्हें कर्जमाफी के दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे। बताया जा रहा है कि कागजात इतने ज्यादा थे कि गाड़ी में भरकर ले जाना पड़ा। कांग्रेस का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को जो दस्तावेज सौंपे गए उनमें किसानों के नाम की सूची, उनके मोबाइल नंबर, कर्जमाफी के सर्टिफिकेट, किस बैंक से लोन लिया गया यह सब जानकारी दी गई। सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी गई जिनका कर्ज माफ किया गया था। यह सूची एग्रीकल्चर पोर्टल पर मौजूद है लेकिन शिवराज सिंह चौहान नहीं जानते कि इसे एक्सेस कैसे करें?
कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का मामला छिपा नहीं है। सारी जानकारी ऑनलाइन है। शिवराज और भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। झूठ परोस रही है। इसलिए हमने आज शिवराज को किसानों की कर्जमाफी से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब शिवराज सत्ता में थे तो उन्होंने किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया।
इससे पहले बीते शुक्रवार को मध्यप्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवाराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था, जिसमें 83 वादों को लागू करने के कांग्रेस के दावे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इसे मात्र कागजी दावा बताया गया था। शिवराज ने पत्रकारों से बाचचीत में कहा था कि मध्य प्रदेश में एक भी किसान की कर्ज माफी नहीं हुई है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
