रतलाम,29मई(खबरबाबा.काम)। नौतपा में गर्मी सितम ढा रही है। आज पारे ने इस सीजन सहित पिछले कुछ वर्षो का भी रिकार्ड तोड़ दिया। बुधवार को तापमान 44.2 डिग्री पर पहुंच गया जो कि पिछले वर्षो एवं इस सीजन में अब तक का सर्वोच्च है।
नवतपा में तापमान में प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सिर्फ अधिकतम नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुलर और एसी भी पुरी तरह राहत नहीं दे पा रहे है। बुधवार को तो पारे ने रेकार्ड ही तोड़ दिया।शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा। तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया।
तापमान 44 पार , गर्मी से हर कोई परेशान
नौतपा में बुधवार को पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तापमान 44 पार पहुंच गया । इस दिन अधिकतम तापमान 44.2 न्यूनतम 27.0डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज गर्मी की वजह से दिन में सड़क सूनी होने लगीं हैं। दिन ही नहीं रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। रात का तापमान भी 27 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी भीषण रुप दिखाएगी।
पिछले सात दिनों का तापमान
23 मई 41.5 52.6
24 मई 41.6 26.0
25 मई 41.5 26.2
26 मई 42.8 26.2
27 मई 43.1 26.2
28 मई 43.6 27.2
29 मई 44.2 27.0
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.