रतलाम ,11जून। चार दिन पहले ग्राम कंकरवा में हुई जगदीश नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जगदीश की हत्या की थी। हत्या की वजह थी महाराष्ट्र से अपह्रत कर लायी गयी एक नाबालिग लड़की थी,जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जावरा एसडीओपी आर .एस. माले ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात को रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम काँकरवा निवासी जगदीश पिता धुरा ग्राम मरम्या के पास घायल अवस्था मे मिला था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जावरा हॉस्पिटल पहुचाया था। जहाँ से उसे रतलाम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रतलाम से इंदौर रेफर किया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान रविवार की सुबह दम तोड़ दिया था । पुलिस ने मामला हत्या में दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि जगदीश की हत्या उसके घर के सामने ही रहने वाले पवन नाम के लड़के ने अपने एक साथी तेजस के साथ मिलकर की है।पवन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि हत्या की मुख्य वजह एक नाबालिग लड़की है। पुलिस नेउस नाबालिग लड़की की बरामद कर लिया है।
एसडीओपी माले ने बताया कि जगदिश ओर पवन दोस्त थे। दोनों साथ मे गुजरात मे काम करते थे। पवन का दोस्त तेजस था जो कि महाराष्ट्र से एक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगाकर लाया था। इस लड़की से पवन के कारण जगदीश की भी पहचान हो गयी। जगदीश गुजरात से इस लड़की को अपने साथ ग्राम कंकरवा ले आया था। इस बात का पता पवन को पता चला तो वह नाराज हो गया। उसने अपने साथी तेजस को साथ लेकर जावरा आया और ग्राम कंकरवा जगदीश से मिलने पहुचे। पवन तेजस ओर जगदीश ने कंकरवा ओर ग्राम मरम्या की रास्ते मे बेठ कर शराब पी। इसी दौरान पवन ओर तेजस का लड़की को लेकर जगदीश से विवाद हुआ। विवाद में पवन ने जगदिश का गला रेत दिया। घायल जगदीश को मरा समझ कर दोनों ने जलाने का प्रयास भी किया था। फिर दोनों चले गए। घायल जगदीश किसी तरह से मरम्या पहुचा। वहां से पुलिस को सूचना मिलने पर उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा था जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस ने आरोपी पवन को गिरप्तार कर लिया । नाबालिग लड़की को बरामद कर महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दे दी गयी। लड़की को बालिका ग्रह में रखा गया है। फरार आरोपी तेजस की तलाश की ज रही है।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
