रतलाम 2 जुन । चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के तत्वावधान में पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह मे एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 2000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। फाउण्डेशन ने समारोह की तैयारियां आरंभ कर दी है।
फाउण्डेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली शैक्षणिक प्रतिभाओं का विशेष सम्मान करने का निर्णय लिया गया। समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं को शील्ड एवं उपहार देकर सम्मान किया जाएगा। फाउण्डेशन द्वारा अब तक आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 7500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जा चुका है। समिति की बैठक में निर्मल लूनिया, शैलेन्द्र डागा, महेन्द्र नाहर, मनीषा शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
