खेल समाचार, 10जून। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनिंगटन में खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई को 36 रनों से हरा दिया है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 353 रनों का लक्ष्य दिया. इस बीच भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपनी मजबूत साझेदारी के दम पर भारत को बिना किसी नुकसान के 100 रनों के ऊपर पहुंचाया. रोहित ने जहां अर्धशतक लगाया तो वहीं धवन ने इंग्लैंड में अपना चौथा और अपने करियर का 17वां शतक पूरा किया.
विराट और पांड्या का कमाल
धवन और रोहित के आउट होने के बाद विराट ने पांड्या के साथ मिलकर तबाड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को 300 के पार लेकर गए. इस दौरान विराट ने 82 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं पांड्या ने भी मात्र 27 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया. पांड्या के आउट होने के बाद धोनी आए और उन्होंने ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए. इसके बाद विराट ने टीम को 352 रनों तक पहुंचाया. भारतीय टीम ने पहले इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया.
ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत रही अच्छी
बैटिंग पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग भी काफी दमदार रही जहां ओपनर डेविड वॉर्नर और फिंच ने टीम को बेहतरीन शुरूआत दी. इस बीच दोनों ने 60 रनों का स्कोर जोड़ दिया था लेकिन तभी 13वें ओवर में पांड्या की गेंदबाजी पर टीम को फिंच के रूप में पहला विकेट मिला. जहां उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद स्टीव स्मिव बल्लेबाजी के लिए आए. वॉर्नर और स्मिथ दोनों ने मिलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की. दोनों टीम को 127 रन तक लेकर गए लेकिन तभी चहल ने वॉर्नर को 56 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद स्मिथ का साथ देने ख्वाजा आए जहां दोनों टीम को 207 रन तक लेकर गए लेकिन तभी ख्वाजा को 42 रन पर बुमराह के हाथों आउट हो गए.
स्मिथ ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की लेकिन इसके बाद 69 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे और LBW आउट हो गए. इसके तुंरत स्टायनिस और मैक्सवेल भी चलते बने. हालांकि कूल्टर नाइल और एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक ऑस्ट्रेलिया के 283 रनों पर 7 विकेट गिर गए थे. कूल्टर नाइल के आउट होने के बाद कैरी ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 316 रन ही बना पाई. पूरी टीम अंत में ऑलआउट हो गई जहां भारत 36 रनों से ये मैच जीत गया.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
