नई दिल्ली,5 जुलाई। गाजियाबाद के मसूरी में गुरुवार को एक परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह न्यू शताब्दीपुरम में एक घर से पति और उसके तीन बच्चों की लाश मिली, चारों के मुंह पर काला टेप चिपका हुआ था, जबकि पत्नी घायल अवस्था में तड़पती हुई मिली. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस की मानें तो यह मामला आत्महत्या का है और पति के लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. पति का नाम प्रदीप है, जबकि उसकी पत्नी एम्स में स्टाफ नर्स है. तीनों बच्चों की उम्र 8, 5 और 3 साल है. पति को शराब की लत थी. आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. सुसाइड नोट की जांच की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, सुबह 5:40 के आस पास इस घटना की सूचना मिली कि एक शख्स ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर 3 छोटी छोटी बच्चियों की लाश मिली जिनकी उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है, जबकि एक महिला थी जिसके सर पर वार किया गया था. पता चला कि एक 37 साल का शख्स प्रदीप है जिसने मुंह पर टेप बांध कर अपनी बच्चियों की हत्या की, अपनी पत्नी को हथौड़े से मारा और खुद सुसाइड किया.
सुसाइड नोट मिला
गाजियाबाद के एसएसपी ने कहा कि मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही है. सुसाइड नोट में शक की बात की गई है. पड़ोसियों ने बताया कि प्रदीप शराब भी पीता था जिसको लेकर झगड़ा होता था. कुछ दिन पहले प्रदीप ने प्राइवेट जॉब शुरू किया था. पत्नी नशा मुक्ति केंद्र में जॉब करती थी.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.