Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया, जाने क्या है खास
All News

मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया, जाने क्या है खास

SamagraBy SamagraJuly 5, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 5जुलाई ।‘न्यू इंडिया’ का वादा कर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट शुक्रवार को पेश किया. निर्मला सीतारमण ने बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश करते हुए इतिहास को बदला, तो कुछ नया करने की कोशिश भी की. मोदी 2.0 के पहले बजट में किसान, गांव पर फोकस रखा गया है, साथ ही करोड़पतियों पर टैक्स की मार को बढ़ा दिया है. लेकिन, मिडिल क्लास को जिस टैक्स में छूट की आस थी, सरकार की ओर से उस पर ध्यान ही नहीं दिया गया है.
‘न्यू इंडिया’ पर सरकार का फोकस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में एक बार फिर 2022 तक अपने लक्ष्य को सामने रखा. स्वच्छ भारत हो, हर घर जल हो, हर किसी को घर हो या फिर बिजली, हर योजना का लक्ष्य 2022 तक ही रखा गया है. निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सरकार का फोकस है कि 2022 तक 1.92 करोड़ घर दिए जाएं. अभी तक देश में 9 करोड़ से अधिक शौचालय बने हैं, उन्हें और भी बढ़ाया जाए. साथ ही हर घर, हर नल में स्वच्छ पानी के लिए 1,500 ब्लॉक का चयन भी किया गया है.
अमीरों पर टैक्स की मार, लेकिन मिडिल क्लास को भूले
हर बार की तरह इस बार भी मिडिल क्लास की नजर टैक्स स्लैब पर थी. लेकिन वित्त मंत्री ने सैलरी क्लास को निराश किया. 2 लाख हो या तीन लाख या चाहे 10 लाख की आय वाला व्यक्ति क्यों ना हो, किसी को भी राहत नहीं मिली है. टैक्स स्लैब में किसी तरह का चेंज नहीं है, लेकिन अमीरों पर इस बार टैक्स का भार बढ़ाया गया है. जिनकी आय 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच है, उन पर 3 फीसदी का अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा. वहीं, 5 करोड़ से अधिक की सालाना आय वालों पर 7  फीसदी का सेस ठोका गया है.
स्टार्ट अप पर जोर, रोजगार पर गोल-मोल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में स्टार्टअप के लिए कई तरह के ऐलान किए हैं, ताकि युवाओं को बढ़ावा दिया जा सके. अब स्टार्ट अप करने वालों को शुरुआती तीन साल में आयकर विभाग की तरफ से कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा. साथ ही स्टार्ट अप के शुरुआत में लगने वाले एंजल टैक्स से मुक्ति दे दी गई है. लेकिन बजट में रोजगार पर किसी तरह का जोर नहीं दिया गया है. बेरोजगारी पिछले पांच साल में बड़ा मुद्दा रहा है लेकिन इस बजट में इस चुनौती से कैसे निपटा जाएगा, उसका कोई जवाब नहीं मिला है.
वित्त मंत्री ने ‘अपनों’ को दिया गिफ्ट
निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं. ऐसे में उन्होंने अपने पहले ही बजट में महिलाओं को बड़ी राहत दी है. अब जनधन खाताधारक महिलाओं को 5,000 रुपये ओवरड्राफ्ट की सुविधाएं दी जाएंगी. इसके अलावा मुद्रा लोन के तहत भी सेल्फ हेल्थ ग्रुप वाली महिलाओं को 1 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा.
शिक्षा पर बंपर ध्यान, हेल्थसेक्टर का जिक्र नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट में शिक्षा पर काफी जोर दिया है. उच्च शिक्षा पर नया मसौदा तैयार किया जाएगा, सरकार इसके लिए 400 करोड़ रुपये का बजट भी जारी करेगी. इतना ही नहीं, नई शिक्षा नीति लाई जाएगी. शिक्षा नीति पर अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा. वित्त मंत्री ने ‘अध्ययन’ योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत विदेशी छात्रों को भारत बुलाया जाएगा और स्टडी इन इंडिया कैंपेन के तहत उन्हें देश की सभ्यता के बारे में सिखाया जाएगा.
पिछले कार्यकाल में सरकार की ओर से आयुष्मान भारत जैसी बड़ी योजना को लागू किया गया. लेकिन इस कार्यकाल के पहले ही बजट में ही सरकार की तरफ से हेल्थसेक्टर में किसी तरह की नई बात का जिक्र नहीं किया गया है.
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए, ई-व्हीकल पर नजर
मोदी सरकार की तरफ से इस बार ई-व्हीकल पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए उनमें बड़ी छूट भी गई है, जिसे 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी वाले GST स्लैब में शामिल कर दिया गया है. दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपये का अतिरिक्त सेस लगाया गया है. सरकार की कोशिश है कि आम लोग ई-व्हीकल को जल्द से जल्द अपनाएं, सिर्फ GST में छूट ही नहीं बल्कि अन्य कई लाभ भी लोगों को दिए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने सराहा, कांग्रेस ने कोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को शानदार करार दिया और इसे गरीबों के हित वाला बताया. बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट से गरीब को बल मिलेगा, युवा को बेहतर कल मिलेगा. ये बजट ‘न्यू इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाता है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से इस बजट को नई बोतल में पुरानी शराब कहा गया है, इतना ही नहीं विपक्ष का आरोप है कि बजट में बेरोजगारी पर कुछ नहीं कहा गया है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगाजियाबाद: घर में मृत मिला पूरा परिवार, मुंह पर चिपके हुए थे काले टेप
Next Article कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिए परीक्षा में सफलता के टिप्स
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी एवं नकबजनी की…

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। तहसील कार्यालय में पुराने राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण…

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और खासकर हादसों में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.