रतलाम 1 अक्टूबर 2019। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर जिले में 2 अक्टूबर को विभिन्न आयोजन होंगे इन आयोजनों में विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थाए, समाज के विभिन्न वर्ग शामिल होंगे।
रतलाम में काला घोड़ा चौपाटी से दौड़ का आयोजन होगा। इस दौड़ में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे। नागरिकों से भी आधिकारिक रूप से सम्मिलित होने की अपील की गई है। 2 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे दौड़ प्रारंभ होगी। इस दौड़ में शामिल होने वाले स्वच्छता का संदेश देते हुए रास्ते को स्वच्छ भी करेंगे, राह का कचरा उठाते चलेंगे। सुबह प्रभातफेरी भी आयोजित की जाएगी जिसमें स्कूली बच्चों के साथ नागरिकगण सम्मिलित होंगे। दौड़ में शामिल होने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कचरा उठाने वाले भी पुरुस्कृत किये जायेंगे।