रतलाम,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। सज्जनमिल रोड स्थित किराना दूकान के संचालक बेटे के साथ हफ्ता वसूली को लेकर चली गोली के आरोपियो को अभी पुलिस पकड़ ही नही पाई थी कि कल शाम फिर त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में एक पंचायत सचिव के साथ हफ्ता वसूली के लिए मारपीट कर धमकाने का मामला सामने आया है । पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
माणक चौक थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूली को लेकर एक ओर वारदात हो गई। ग्राम नलकूई पंचायत सचिव देवराम पिता शंकरलाल कल अपने शासकीय कार्य निपटाने के बाद मथुरी जाने के लिए त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में बेठा था। तभी वहां पर धीरज शाह नगर निवासी गोलू आया ओर उसने पंचायत सचिव पाटीदार के हाथ से मोबाइल छीन लिया ओर जेब में हाथ डालकर हफ्ता वसूली के रूपये की मांग की तभी देवराम के परिचित एक युवक ने गोलू के हाथ से मोबाइल छीना। इसके बाद आरोपी पास ही सेलून की दुकान पर गया ओर उस्तरा लेकर पंचायत सचिव के उपर हमला का प्रयास किया, लेकिन देवराम ओर उसके एक अन्य साथी ने उसका हाथ पकड़ लिया जिससे वह जख्मी होने से बाल-बाल बच गए। आरोपी गोलू ने सचिव के साथ लात घुसो से मारपीट की जिससे उनका चश्मा टूट गया। जब श्री पाटीदार ने थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहीं तो गोलू के अलावा साथी सुनील व एक अन्य साथी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सचिव श्री पाटीदार ने बताया कि इसके पूर्व भी वे तीन से चार बार हफ्ता वसूली की बात को लेकर धमका चुके है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ धारा 327, 385,294, 323, 506, 190,34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.