नई दिल्ली, 9अक्टूबर/ दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 5 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके बाद सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है. बता दें कि प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली.
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बढ़े हुए भत्ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी. सरकार के इस फैसले का फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलने की उम्मीद है. वहीं इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.
दूसरी बार बढ़ा महंगाई भत्ता
बीते एक साल में यह दूसरी बार है जब महंगाई भत्ता में इजाफा हुआ है. मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के आखिरी महीनों में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 12 फीसदी कर दिया था. पहले महंगाई भत्ता 9 फीसदी मिलता था. तब सरकार ने बताया था कि इस फैसले से देश के खजाने पर 9168.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा.
कैबिनेट के अन्य फैसले
– कैबिनेट के फैसले में किसानों को भी राहत मिली है. प्रकाश जावेडकर ने बताया कि किसान 30 नवंबर तक किसान सम्मान निधि के लिए आधार नंबर को दे सकते हैं. पहले यह तारीख एक अगस्त 2019 थी. इस निधि के तहत सरकार सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद छोटे किसानों को देती है.
-इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के वेतन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है.
– प्रकाश जावेडकर ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत 31 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा हुआ है. वहीं 3.5 लाख से ज्यादा परिवारों का कार्ड बना है. केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम पश्चिम बंगाल और दिल्ली को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में लागू है.
(साभार-आज तक)
What's Hot
Previous Articleमंदसौर में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, फैली सनसनी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.