झाबुआ,21अक्टूबर/झाबुआ विधान सभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गयी. इस सीट से कुल 5 प्रत्याशी मैदान में हैं. लेकिन मुख्य मुक़ाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और बीजेपी के भानु भूरिया के बीच है. कुल 2 लाख 77 हज़ार मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे.
झाबुआ विधान सभा सीट से बीजेपी के जी एस डामोर विधायक थे. लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधान सभा सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था.
झाबुआ विधान सभा सीट से अपना विधायक चुनने के लिए मतदाताओं में ख़ासा उत्साह है. ठीक 7 बजते ही मतदान शुरू हो गया. मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता, मतदान केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे. इस विधान सभा क्षेत्र में कुल 356 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. क्षेत्र में दो लाख 77 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, जो अपना विधायक चुनेंगे.
मतदान केंद्रों पर व्यवस्था
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों में बैठने, पीने के पानी सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी हैं. 15 मतदान केंद्रों पर आयोग वेबकास्टिंग के माध्यम से नज़र रख रहा है. सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की चार कंपनियों सहित पुलिसकर्मी तैनात हैं. EVM और वीवीपैट में अगर ख़राबी आ जाए तो उसके कारण मतदान प्रभावित न हो,इसके लिए एक्स्ट्रा मशीनें सेक्टर ऑफिसरों को दी गई हैं. ये अफसर मतदान के दौरान लगातार घूम-घूम कर नज़र रखेंगे. जहां कहीं से भी ईवीएम या वीवीपैट में खराब होने की सूचना मिलेगी, वहां पहुंचकर तत्काल बदलवाएंगे.इस बार आयोग के निर्देश पर 200 प्रतिशत मशीनों का इंतजाम किया गया है.
चुनाव मैदान में पांच उम्मीदवार हैं. इसमें कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, भाजपा से भानु भूरिया और तीन निर्दलीय कल्याण सिंह डामोर, निलेश डामोर और रामेश्वर सिंगार शामिल हैं. दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने ये सीट जीतने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है. झाबुआ सीट हमेशा से कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. लेकिन बीजेपी ने इसमें सेंध लगा दी थी. इसिलए कांग्रेस अपना किला फिर जीतने के लिए मैदान में उतरी है और बीजेपी अपनी सीट बचाने की कोशिश में है.
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.