रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। पाइप गोदाम में छत के पतरें उचकाकर घुसने की कोशिश में एक युवक ऐसा फंसा कि धड़ अंदर रह गया और सिर ऊपर। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाटर पंप व्यापारी विजय मूणत की लोहार रोड पर दुकान है, जिसके पिछले हिस्से में गोदाम है ,जो ब्राम्हणों का वास क्षेत्र में निकलता है। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते पतरे उचकाकर घुसने की कोशिश कर रहा था कि पतरे के बीच में फंस गया। वह और ना तो ऊपर निकल पाया और नहीं अंदर उतर पाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोदाम के आसपास रहवासी इलाका होने पर सुबह जब लोगों ने छत पर देखा तो पतरे के ऊपर किसी व्यक्ति का सिर दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही माणकचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताते है कि दुकान के अंदर घुसने की कोशिश में पतरे में युवक की गर्दन फंस जाने से उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई। बहरहाल पुलिस पतरे में फंसे युवक के शव को निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज रही है।माणकचौक पुलिस युवक की शिनाख़्त एवं मामले की जांच में जुट गई है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.