Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भोपाल: चिकित्सा विशेषज्ञ बढ़ाने के उददे्श्य से छ: पत्रोपाधि पाठ्यक्रमों को मंजूरी,मंत्रि-परिषद की बैठक में कई निर्णय
All News

भोपाल: चिकित्सा विशेषज्ञ बढ़ाने के उददे्श्य से छ: पत्रोपाधि पाठ्यक्रमों को मंजूरी,मंत्रि-परिषद की बैठक में कई निर्णय

SamagraBy SamagraOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,31अक्टूबर2019/मुख्यमंत्री कमलनाथ की  अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के अधिमान्यता प्राप्त वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों की श्रद्धानिधि 7 हजार रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर सम्मान निधि 10 हजार रूपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 की धारा-2 की अनुसूची में कॉलेज ऑफ फिजिशियन एण्ड सर्जन, मुम्बई के 6 पत्रोपाधि पाठयक्रमों को शामिल करने संबंधी संशोधन विधेयक की प्रशासकीय स्वीकृति देने का निर्णय लिया। इस संशोधन के फलस्वरूप प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा।

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन भत्ते, ग्रेच्युटी अंशदान एवं अकादमिक प्रशासनिक आदि मदों के खर्चों की प्रतिपूर्ति भी संस्कृति संचालनालय की योजना क्रमांक 7073-मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद मद से करने का अनुमोदन एवं निरंतरता का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के नगरीय निकायों में लगने वाले विभिन्न श्रेणियों के विज्ञापनों का नियंत्रण मध्यप्रदेश आउटडोर मीडिया नियम 2017 के तहत करने का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा सेक्स सार्टेड सीमन प्रोडक्शन फेसिलिटी योजना का क्रियान्वयन करने की मंजूरी दी।

मंत्रि-परिषद ने विशेष प्रकरण मानकर स्व.श्री हर्षवर्धन सोलंकी उप निरीक्षक की पत्नी श्रीमती पूजा सोलंकी को बालाघाट जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम 2017 में प्रस्तावित संशोधन अधिसूचना का अनुमोदन दिया।

मंत्रि-परिषद ने शासकीय विमान बी 200, उसके स्पेयर्स एवं स्पेयर इंजिन को विक्रय करने के लिए अधिकतम 8 करोड़ 55 लाख 10 हजार रूपये का प्रस्ताव देने वाली संस्था, मेसर्स विंग एविएशन प्रा.लि. मुम्बई को बेचने का निर्णय लिया।

इसी प्रकार मंत्रि-परिषद ने शासकीय हेलीकाप्टर बेल-430 उसके स्पेयर्स तथा स्पेयर्स इंजिन के विक्रय के लिए प्रथम अधिकतम राशि का प्रस्ताव देने वाली संस्था मेसर्स थम्बी एविएशन प्रा.लि. केरला द्वारा विक्रय अनुबंध के अनुसार प्रतिउत्तर नहीं देने पर ई.एम.डी. की राशि 2 लाख 66 हजार 160 रुपये राजसात करने का निर्णय लिया। साथ ही उक्त हेलीकाप्टर के विक्रय के लिए द्वितीय अधिकतम राशि 2 करोड़ 71 लाख 99 रुपये का प्रस्ताव देने वाली निविदाकार संस्था मेसर्स सिम साम एयरवेज प्रा.लि. मुम्बई को बेचने संबंधी कार्यवाही करने का निर्णय लिया।

राज्य पुनर्निर्माण उपकोष का गठन : मंत्री देंगे एक माह का वेतन

मंत्रि-परिषद में राज्य पुनर्निर्माण उपकोष के गठन पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में हुई अतिवृष्टि से किसानों की फसलों, सामान्य जन की व्यक्तिगत अचल संपत्तियों, शासन व अन्य विभिन्न संस्थाओं की अचल संपत्तियाँ एवं अधोसंरचनाएँ व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं किसानों की सहायता के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने के उदद्देश्य से राज्य पुनर्निर्माण उपकोष की स्थापना करने की आवश्यकता बताई गई। मंत्रि-परिषद को प्राप्त सुझाव में कई व्यक्ति एवं संस्थाएँ इस प्रयोजन के लिए सहायता उपलब्ध कराना चाहती हैं।

राज्य सरकार की कतिपय संस्थाओं में अतिरिक्त रूप से उपलब्ध राशि को इस उपकोष में लाया जाएगा। लघु वन उपज संघ में लगभग एक हजार करोड़ की ऐसी राशि की उपलब्धता है। अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों द्वारा जुलाई 2019 से महंगाई भत्ते की पाँच प्रतिशत बढ़ी हुई राशि के एरियर को इस उपकोष में देने की इच्छा व्यक्त की है। इस प्रकार हरसंभव स्त्रोतों से उपकोष के लिए राशि जुटाने के प्रयास किये जायेंगें। मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने भी इसके लिए एक माह का वेतन देने की इच्छा व्यक्त की है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम अपराध समाचार: पश्चिम बंगाल के व्यक्ति ने रतलाम के युवक के साथ की धोखाधड़ी,मोबाइल एप के माध्यम से बैंक खाते से हजारो की राशी उड़ाई।जिले में दो स्थानों पर चोरी की वारदात
Next Article मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को मुख्य समारोह रतलाम पुलिस लाइन में होगा,मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव उपस्थित रहेंगे
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.