रतलाम,6अक्टूबर 2019/ श्री कालिकामाता सेवा मण्डल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव में महाअष्टमी पर रंगारंग गरबारास का आयोजन किया गया। इसमें रंगगुलाल से सराबोर महिलाओं ने जमकर गरबारास किया।
मां कालिका का नयनाभिराम शृंगार किया। मां के दर्शन करने सुबह से शाम तक लम्बी कतारें लग रही है। 7 अक्टूबर सोमवार को महानवमी पर सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में कन्या भोज और 8 अक्टूबर मंगलवार को दशहरे पर शाम 7 बजे रामजी की सवारी झिलमिल झांकीयों के साथ निकाली जाएगी। रामरथ पर राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में कार्यकर्ता शोभामान रहेंगे। यह सवारी नगर प्रमुख मार्गो से होती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी यहां अंहकार रूपी रावण के पुतले का दहन कर विजयादशमी मनाई जायेगी।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोत्यानी, गणपत शर्मा, पूरणमल अग्रवाल, गोपालसिंह राठौर, सत्यनारायण कसेरा, पुरूषोत्तम भट्ट, राधावल्लभ पुरोहित, राजेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र गिलड़ा आदि मौजुद थे।