Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » वृद्धा से धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए हड़पने व मकान पर कब्जा करने का मामला, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज 
All News

वृद्धा से धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए हड़पने व मकान पर कब्जा करने का मामला, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज 

SamagraBy SamagraOctober 10, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। माणकचौक पुलिस ने ब्राह्मणों का वास में एक मकान का सौदा कर सह मालकिन से धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए हड़पने और मकान पर कब्जा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ वृद्धा अपनी शिकायत लेकर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के साथ एसपी गौरव तिवारी के पास पहुंची थी। श्री तिवारी के निर्देश पर माणकचौक पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ भांदवि की धारा गृहअतिचार, नुकसान पहुंचाने की कुचेष्ठा करने, छल और धोखाधड़ी के साथ आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार 85 वर्षीय कमलाबाई पति सागरमल तिवारी निवासी सखवाल नगर रतलाम की रिपोर्ट पर प्रकाश पिता मांगीलाल  निवासी सखवाल नगर, चंद्रप्रकाश पिता नानू  एवं सुबोध पिता गोपाल कृष्ण निवासी ब्राह्मणों का वास रतलाम के खिलाफ धारा 448, 427, 417, 420 एवं 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कमलबाई ब्राह्मणों का वास स्थित मकान का सौदा करने के बाद बीस लाख रुपए हड़प करने एवं मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने की शिकायत की है। वृद्धा के अनुसार आरोपियों ने दलाल के माध्यम से 3 फरवरी 2018 को चंद्रप्रकाश के पक्ष में उसके संयुक्त मालिकी वाले मकान का सौदा 90 लाख 32 हजार में किया था। चंद्रप्रकाश ने 26 फरवरी 2019 को इस मकान की रजिस्ट्री वृद्धा एवं उसकी जेठानी से आरोपी सुबोध के पक्ष में करवाई, जो 40 लाख रुपए की थी। रजिस्ट्री के समय आरोपियों ने वृद्धा एवं उसकी जेठानी को 40 लाख रुपए दिए थे जो दोनों ने बराबर बांट लिए थे। शेष राशि घर पर देने को कहा था कि पूरे रुपए देने तक मकान पर कब्जा उनका ही रहेगा। इस मकान में वृद्धा का करीब 5 लाख रुपए का सामान भी पड़ा था। बाद में आरोपियों ने शेष राशि में से वृद्धा को 20 लाख रुपए नहीं दिए और सात महीने तक वृद्धा ने अपने पुत्र कैलाश, राजेंद्र तिवारी के साथ रुपए मांगे तो दलाल प्रकाश के नाम से 25 अगस्त 2019 को एक खाली चैक हस्ताक्षर करके दे दिया। वृद्धा ने बैंक में तलाश की तो प्रकाश के खाते में रुपए नहीं थे। सितंबर के अंतिम दिनों में आरोपी प्रकाश एवं सुबोध 500 रुपए के स्टाम्प पर एक अनुबंध टाइप करवाकर वृद्धा के पास पहुंचे जिसमें प्रकाश को वृद्धा द्वारा 20 लाख 30 हजार रुपए उधार दिए जाने का जिक्र था। अनुबंध के अनुसार प्रकाश द्वारा प्रतिमाह 30 हजार रुपए देने की बात कही गई थी, लेकिन उसपर वृद्धा ने हस्ताक्षर नहीं किए। 2 अक्टूबर को सुबोध को ब्राह्णणों का वास स्थित वृद्धा के मकान को  मजदूर ले जाकर गिराना शुरु कर दिया जबकि उसमें सारा सामान रखा हुआ था। वृद्धा द्वारा पुलिस को विक्रय अनुबंध पत्र, रजिस्ट्री, खाली चैक और लेनदेन के अनुबंध की प्रति प्रस्तुत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने इसपर जांच के पश्चात तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआनलाइन मोबाइल गेम के टास्क में बिना बताए घर से निकलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठा नाबालिग बालक,ट्वीट पर मांगी मदद तो रतलाम, वडोदरा, मुंबई, कोटा मंडल ने तत्काल लिया एक्शन, नागदा में परिजन और आरपीएफ को बालक ट्रेन से मिला
Next Article एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए कल प्रतिवाद दिवस मनाएंगे अभिभाषक, कार्य से विरत रहकर देंगे ज्ञापन
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.