रतलाम-जावरा,4अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में 15 दिन पूर्व घर में मिले पति-पत्नी के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दंपति की हत्या के आरोप में एक पिता- पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दंपत्ति की झोपड़ी के किराए के पैसे को लेकर हुए विवाद में ईंट से वार कर और गला घोटकर उनकी हत्या की थी।वहीं महिला के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म भी किया था।
शुक्रवार को एसपी गौरव तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21 सितम्बर 2019 को थाना जावरा शहर में सूचना प्राप्त हुई कि ताल नाका क्षेत्र निवासी रतनलाल एवं उसकी पत्नी रामीबाई की अज्ञात व्यक्ति हत्या कर कमरे की कुन्दी लगाकर भाग गये है । घर में दोनों की लाशे पड़ी होने से बदबू आ रही है । सूचना पर एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर तत्काल जावरा शहर थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की । रतलाम से एफ.एस.एल.टीम को भी मौके पर बुलाया गया । घटना सम्भवतया दो दिन पुरानी थी। पति – पत्नि की दोहरी हत्या जघन्य एवं गम्भीर प्रकृति का अपराध था और दोनों के शवों में डिकम्पोज होकर कीडे पड गये थे । इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
एसपी ने निरीक्षण कर टीम गठित की
पति पत्नी की हत्या के इस गंभीर मामले में एसपी गौरव तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए एक टीम का गठन किया। टीम द्वारा घटना स्थल से आरोपियों की शिनाख्त हेतु आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं मृतकों से सम्बंधित रिश्तेदार, आसपास के लोगों व मिलने जुलने वालो से पूंछताछ की गई। सायबर सेल,सी.सी.टी.व्ही. व अन्य वैज्ञानिक तरीके से अज्ञात आराेपिंयों की तलाश की गई।
ऐसे पकड़ाए आरोपी
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 18 सितम्बर को रात्री में मृतक के घर के आसपास दो व्यक्तियों को देखा गया था, जो घटना दिनांक के बाद से मृतक के घर के आस- पास व जावरा में नहीं दिखे । इस सूचना को सायबर सेल व वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से संदेही आरोपियों की घटना वक्त घटना स्थल पर उपस्थिति की पुष्टी हुई । तुरन्त ही संदेहियों की तलाश की एवं खाचरोद नाका के पास झोंपडी से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । दोनो संदेही आरेपीगण पिता शम्भुलाल व उसके बेटे कालू उर्फ गौरीशंकर से पूछताछ में उन्होंने दोहरी हत्या का जुर्म स्वीकार किया ।
पुछताछ पर घटना का खुलासा-
पुलिस के अनुसार आरोपी शम्भुलाल उर्फ रमेश पिता सूरजमल उम्र 50 साल व आरोपी कालू उर्फ गौरीशंकर पिता शम्भुलाल उर्फ उम्र 19 वर्ष निवासीयान ग्राम बादरी थाना नारायणगढ तह. मल्हारगढ जिला मन्दसौर द्वारा बताया कि वे लोग लगभग 20 साल से जावरा शहर में रहकर दिन दाहाडी मजदूरी करते है तथा जावरा में जगह-जगह खाली जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहते थे । आरोपी लगभग एक वर्ष पूर्व रामीबाई की खाली जमीन पर जहां अब नया मकान बन गया है ,झोपड़ी बनाकर लगभग तीन माह किराये से रहे थे और आरोपी पांच सौ रूपये मृतक रतनलाल को किराया देते थे।
उसके बाद से मृतिका रामी बाई के घर आरोपी शम्भुलाल व कालू का आना जाना था। 18 सितम्बर के दिन दोनों आरोपी पिता और बेटे बादरी जिला मन्दसौर से जावरा पहुंच कर रास्ते मे शराब पीते हुए व साथ में शराब लेकर रात्री में रतनलाल के घर पहुँच गये थे । पुलिस के अनुसार आरोपी शम्भुलाल व मृतक रतनलाल,रामीबाई ने साथ में बैठ कर पुराने कमरे में शराब पी और आरोपी कालू ने आंगन में बैठकर कुए के
पास शराब पी। शराब पीने के दौरान मृतक रतनलाल व आरोपी शम्भुलाल में पुराने पांच सौ रूपये एडवांन्स झोपड़ी के किराये को लेकर विवाद हो गया । मृतक व्दारा गाली देने पर आरोपी शम्भुलाल नें रतनलाल को मारने के उद्देश्य से पास में पड़ी ईट से सिर पर वार कर दिया। रतनलाल के सिर से खुन निकला और मौके पर ही गिर गया जिसे आरोपी शम्भुलाल व कालू नें मिलकर कमरे में दिवाल से टिका दिया,इस दौरान मृतिका रामीबाई के चिल्लाने पर आरोपियों ने पुराने कमरे की कुन्दी लगायी । उसके बाद आरोपी कालू मृतिका रामीबाई को नये कमरे में खींचकर ले गया । वहां मृतिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर पुलिस के डर से सिर पर ईट मार दी । पुलिस ने बताया कि फिर भी जिन्दा रहने पर आरोपियों ने मृतिका का गला दबा दिया । बाद में कमरे के दरवाजे पर प्लास्टिक की बोरी का पर्दा बांधकर आरोपी पिता व पुत्र वहां से भाग गये । पुुुुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना वक्त पहने कपड़े व अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य जब्त किये है।
इनकी रही भूमिका
मामले के खुलासे में निरी. प्रमोद साहू, उनि. राजेश मालवीय, उनि- प्रियंका चौहान, रघुवीर जोशी, विजय सनद, एएसआई मो.युसफ खान, बी.एस. राठौर, आरक्षक- दीपक भुरिया, रुघनाथ, कारुलाल, सादिक, ईधरलाल, योगेश, बालकृष्ण,पवन, राहुल उपाध्याय, रवि, संजय, योगेश, सांवरिया, हरीओम, अभय, कृष्णपालसिंह , लालसिंह, सायबर आरक्षक
विपुल , मनमोहन और बलराम की सराहनीय भूमिका रही।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.