Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रचलित, जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
All News

पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रचलित, जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

SamagraBy SamagraNovember 14, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 14 नवम्बर 2019/ मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले में ग्राम पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2019 की प्रक्रिया प्रचलित है। प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का वेरिफिकेशन, अपडेशन और मतदान केंद्रों का युक्तिकरण तथा द्वितीय चरण में प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का कार्य संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा पूर्ण किया जा चुका है। प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपत्ति प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा निर्धारित दावा आपत्ति केंद्रों पर 13 नवम्बर से प्रारंभ होकर आगामी 21 नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। यह जानकारी 14 नवंबर को संपन्न जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी गण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी धाकड़, श्री जाफर हुसैन, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, श्री एम.एल. नगावत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री जुझार सिंह जोधा, श्री समरथ चौहान, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार फुलपगारे, एसडीएम श्री राहुल धोटे, श्री चंद्रसिंह सोलंकी तथा तहसीलदार गण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि शिफ्टिंग विलोपन और संशोधन वेरीफिकेशन की प्रविष्टि ईआरएमएस में की जाकर एकीकरण उपरांत फोटो युक्त और फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जनरेट की जाकर डिजिटल हस्ताक्षर से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। आयोग द्वारा दावा आपत्ति के संबंध में निर्धारित  आवेदन पत्रों के प्रारूप में परिवर्तन कर नए प्रारूप ईआर-1 परिवर्धन के लिए ईआर -2 विलोपन के लिए और ईआर -3 संशोधन के लिए जारी किए गए हैं। यह सभी आवेदन पत्र प्राधिकृत कर्मचारी के पास उपलब्ध रहेंगे। कलेक्टर ने बताया कि परिवर्धन दावा केवल मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए किया जा सकता है। यदि कोई मतदाता अपना नाम सूची के एक वार्ड से दूसरे वार्ड में अंतरित करना चाहता हो तो उसके द्वारा भी इसी प्रारूप में दावा आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार विलोपन आपत्ति केवल ऐसा ही व्यक्ति कर सकता है जिसका नाम संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में पहले से ही सम्मिलित है अर्थात जो संबंधित ग्राम पंचायत का मतदाता है। संशोधित आपत्ति मतदाता सूची में सम्मिलित किसी प्रविष्टि के ब्योरे जैसे मकान नंबर, नाम, पिता पति का नाम, आयु के संबंध में अशुद्धि या त्रुटी पर आपत्ति हो सकती है। ऐसी आपत्ति केवल वही व्यक्ति कर सकता है जिससे संबंधित प्रविष्टि है इसके लिए किसी अन्य मतदाता के समर्थन की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के साथ जांच सूची भी वेंडर द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जांच सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम हैं जिनके नाम संबंधित ग्राम पंचायत की अद्यतन फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल है लेकिन विधानसभा की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं है। जांच सूची में शामिल इन मतदाताओं के संबंध में गहन स्थानीय जांच की जाएगी। जांच के आधार पर युक्तियुक्त कार्रवाई की जाएगी। दावे आपत्ति प्राप्त करते समय प्रारूप मतदाता सूची के साथ-साथ यह जांच सूची भी प्रकाशित की जाएगी ताकि इन नामों के संबंध में दावे आपत्ति प्रस्तुत करने का संपूर्ण अवसर उपलब्ध हो सके। प्रारूप मतदाता सूची जनरेट होने के बाद रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को वेंडर से डुप्लीकेट सूची तत्काल प्राप्त करना है। डुप्लीकेट सूची में ऐसे मतदाताओं की जानकारी होगी जिनके नाम मतदाता सूची में दो या अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। इसके अंतर्गत डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिनके नाम एक ही ग्राम पंचायत में दो या दो से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं या डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिनके नाम जिले की ही ग्राम पंचायत एवं नगरी निकाय दोनों की मतदाता सूची में दर्ज है। डुप्लीकेट मतदाता सूची में दो स्थानों पर मतदाताओं के नाम दर्ज होने के संबंध में आयोग के निर्देश अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक दौहरे नामों के विलोपन की कार्यवाही संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावे आपत्ति के आवेदन पत्रों पर राज्य स्तरीय एजेंसी द्वारा प्रदाय किए गए बारकोड स्टिकर चस्पा किए जाएंगे। संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे आपत्ति का निराकरण डिजिटल हस्ताक्षर से किया जाएगा। दावे आपत्ति के संबंध में वेंडर द्वारा किए गए कार्य की जांच एक लिस्ट से अनिवार्य तौर पर की जाएगी। दावे आपत्तियों और डुप्लीकेट नाम वाले मतदाताओं के प्रकरणों के निराकरण के पश्चात ग्राम पंचायत की अनुपूरक सूची तैयार कर 1 जनवरी 2019 की स्थिति में अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि आयोग मतदाता सूचियों की तैयारी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता चाहता है जिससे कि मतदाता सूचियों की तैयारी में पारदर्शिता एवं यथार्थता रखने में सुविधा होगी। आयोग का ऐसा अनुमान है कि प्रारूप मतदाता सूचियों के प्रकाशन पश्चात राजनीतिक दलों द्वारा मतदाता सूचियों की विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करने की दिशा में अपेक्षित सक्रियता समय रहते नहीं दिखाई जाती है। यदि प्रारूप मतदाता सूची की विसंगतियां समय रहते संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के ध्यान में ला दी जाएं तो उन विसंगतियों का निराकरण मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व किया जा सकता है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वह प्रारूप मतदाता सूचियों के संबंध में मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त कर प्रारूप मतदाता सूचियों को अध्ययन किए जाने की प्रक्रिया में अपनी सहभागिता हेतु आयोग के निर्देश अनुसार मतदाता सूची एजेंट की नियुक्ति की जा सकेगी। मतदाता सूची में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नाम दर्ज होने से छूट न जाए इस का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह भी जानकारी दी गई कि मतदाता सूची एजेंट मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्तियां प्राप्त नहीं कर सकेंगे। वहां केवल एक मार्गदर्शक के रूप में मतदाताओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करेंगे, वे अपने अधिकारिता क्षेत्र में मृत एवं अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं की सूची प्राधिकृत अधिकारी को निर्धारित प्रारूप तीन एवं चार में प्रस्तुत कर सकेंगे। संबंधित एजेंट को उसके द्वारा प्रस्तुत जानकारी की सत्यता के संबंध में घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि प्रस्तुत की गई सूची उसकी जानकारी के आधार पर सत्य हैं। उक्त घोषणा के मिथ्या होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। प्रारूप मतदाता सूची की शुद्ध् एवं त्रुटिरहित सूची तैयार करने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। प्रारूप मतदाता सूची की सीडी 100 रूपए शुल्क जमा किया जाकर संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांगरोद में आप की सरकार आपके द्वार शिविर कल 15 नवंबर को , प्रभारी मंत्री होंगे सम्मिलित
Next Article हर वर्ष बैंक जाकर जीवन प्रमाण-पत्र देने की बाध्यता से मुक्त होंगे पेंशनर
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.