Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रोजेक्ट पहल की शुरुआत: कलेक्टर और एसपी ने बच्चों के पेरेंट्स से की बात, बच्चों के सामाजिक, नैतिक विकास और मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए कहीं महत्वपूर्ण बातें
All News

प्रोजेक्ट पहल की शुरुआत: कलेक्टर और एसपी ने बच्चों के पेरेंट्स से की बात, बच्चों के सामाजिक, नैतिक विकास और मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए कहीं महत्वपूर्ण बातें

SamagraBy SamagraNovember 4, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 4 नवम्बर (खबरबाबा. काम) / जिला प्रशासन की पहल पर बच्चों के सामाजिक, नैतिक विकास और मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रोजेक्ट पहल की शुरुआत रतलाम के गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी सोमवार की सुबह रतलाम के इंदिरा नगर स्थित गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, वहां लगभग डेढ़ हजार पालकगण मौजूद थे।
 कलेक्टर, एसपी ने बच्चों के माता-पिता को उद्बोधन देते हुए बच्चों में बचपन से ही उन मूल्यों का विकास करने पर जोर दिया, जिनसे कोई भी बच्चा संस्कारित बनता है, उन संस्कारों से समाज सशक्त होता है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  के.सी. शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बच्चों का चरित्र निर्माण स्कूल तथा माता-पिता का दायित्व

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सामाजिक मूल्यों पर अपना प्रभावी उद्बोधन देते हुए पालकों और स्कूल प्रबंधकों से कहा कि जहां घर पर बच्चों का चरित्र निर्माण उनके माता-पिता का दायित्व है वही स्कूल प्रबंधन को भी उनका दायित्व वहन करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के गलत व्यवहार को प्रोत्साहित कतई नहीं करें। घर पर मिलने वाला वातावरण बच्चों के जीवन पर गहरा असर डालता है। माता-पिता बच्चों के साथ फ्रेंडली रहे, उनकी बात सुने। यह जरूरी है कि माता-पिता सदैव सतर्क रहें, वॉच करें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। बच्चों का फ्रेंड सर्किल कैसा है, स्कूल में घटने वाली घटनाओं के संबंध में भी बच्चों से पूछताछ करते रहें। इसके साथ ही कलेक्टर ने बच्चों की डाइट के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए खासतौर पर माताओं को चाहिए कि वह घर में भोजन को बड़े प्रेम के साथ  बनाएं।
कलेक्टर ने कहा कि बढ़ती उम्र में बच्चों का हार्मोनल परिवर्तन होता है, इसलिए माता-पिता को उनकी मानसिक स्थिति को सदैव समझते रहना चाहिए। स्कूल में आकर भी शिक्षकों से पूछा जाए कि उनके बच्चे का व्यवहार कैसा है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि बच्चों के माता-पिता अपने पड़ोसी से भी बच्चे के बारे में फीडबैक लेने में बुराई नहीं समझे। यदि उनका पड़ोसी बच्चे के बारे में कुछ जानकारी देता है तो बिना झिझक उसकी बात सुने।

बचपन में कानून तोड़ना सीखता है तो आगे अच्छा नागरिक नहीं बन सकता

पुलिस अधीक्षक  गौरव तिवारी ने इस अवसर पर बच्चों के पालकों से इस बात पर जोर देकर कहा कि वह बचपन से ही बच्चों को अनुशासित बनाएं, उनकी गलत आदतों को कतई प्रोत्साहित नहीं करें। यदि बच्चा बचपन से ही अनुशासनहीन रहता है तो वह आगे चलकर अच्छा नागरिक नहीं बन सकता, रोक-टोक करते रहना बेहद जरूरी है। जिस प्रकार सड़क पर एक पुलिसमैन नागरिकों को गलत यातायात व्यवहार पर रोक-टोक करता है वैसी ही रोक तो बच्चों के जीवन सुधार के लिए माता-पिता को सदैव करते रहना चाहिए। कानून का पालन करने वाले नागरिक ही देश को महान बनाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माता-पिता यहां जरूर देखें कि उनका बच्चा किसके साथ उठता-बैठता है, किसके साथ खाता-पीता है। एक संस्कारित बच्चे के विकास के लिए यह बहुत जरूरी है अन्यथा बच्चे आगे चलकर समाज और परिवार के लिए बोझ बन जाते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पालक अपने बच्चे के मोबाइल को भी रेंडम भी चेक करके देखते रहे कि मोबाइल में किस प्रकार के मैसेज आते-जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के परिवारिक मूल्यों की कद्र पाश्चात्य समाज भी करता है। जो आपके बच्चे की कमी को बतलाए वह व्यक्ति आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अपने पड़ोसी और बच्चे के शिक्षकों से उसकी कमियों के बारे में जरूर जानते रहें। पुलिस अधीक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों में इंसानियत का विकास हो। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलिमा उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा कलेक्टर, एसपी को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरप्तार,6 आरोपी सहित 6 पिस्टल ओर 2 देशी कट्टे जब्त
Next Article काश्यप ने विधायक निधि से 5 कचरा संग्रहण वाहनों के लिए दिए 20 लाख रुपए
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.