नई दिल्ली,3नवम्बर2019/ बिहार के समस्तीपुर में रविवार को छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ. समस्तीपुर के हसनपुर में छठ पर्व के दौरान तालाब में मंदिर की दीवार गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालु घायल हो गए. मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है.
समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में पुरानी काली मंदिर की दीवार गिर गई. हादसे के वक्त महिलाएं मंदिर के किनारे तालाब में छठ पर्व मना रही थी. दीवार महिलाओं पर गिर गई, जिस कारण दो की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. अफरा-तफरी में 6 महिलाएं घायल हो गईं.
(साभार-आज तक)
What's Hot
Previous Articleभारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.