रतलाम-जावरा,26नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जावरा के कोठी बाजार क्षेत्र निवासी एक छात्रा के अकाउंट से एक बदमाश ने हजारों की राशि निकालकर धोखाधडी की। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
जावरा शहर थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा के मोबाइल पर अज्ञात आरोपी ने एक मैसेज डाला और उसमें यह कहा गया कि मैसेज को ओपन करे, यह मेसेज बैंक की तरफ से है।इस पर छात्रा ने मैसेज को ओपन किया तो पता चला कि कुछ ही समय बाद उसके अकाउंट से 50 हजार रूपये निकल गए। पीडि़त ने इस मामले की शिकायत जावरा शहर थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
———–
सेवानिवृत्त टीआई को लगा दिया चुना,मकान का सोदा किया ओर रजिस्ट्री किसी ओर को करा दी
रतलाम। मकान खरीदी के नाम पर एक दंपत्ति ने सेवानिवृत्त एक निरीक्षक को चुरा लगा दिया ओर मकान की बयाना राशि लेकर रजिस्ट्री किसी अन्य को करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजबाग निवासी सेवानिवृ़त्त निरीक्षक श्यामबाबु शर्मा ने महेश नगर निवासी कृष्णा पिता महेश तथा उसकी पत्नी से मिडटाउन कालोनी में बने मकान को 15 लाख रूपये में खरीदने की बात हुई थी जिस पर पीडि़त श्री शर्मा ने अनुबंध के मुताबिक 4 लाख 72 हजार रूपये दिए ओर मकान पर अपना ताला लगा दिया था। शेष राशि 14 नंबबर 2019 को जमा कर रजिस्ट्री करवानी थी। इसी बीच आरोपी दंपत्ति ने किसी और को मकान बेचकर रजिस्ट्री करवा दी। जब सेवानिवृत्त टीआई मकान पर गए तो वहां पर दूसरा ताला देखकर आसपास के लोगो से बात की तो पता चला कि उक्त मकान तो किसी अन्य को बेच दिया गया है। यह बात सुनकर सेवानिवृत्त टीआई ने दंपत्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.