रतलाम,4दिसम्बर2029/ दिसंबर की शुरुआत में अब ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. रतलाम सहित प्रदेश में पिछले 24 घंटों में रात का तापमान 1.5 से 1.7 डिग्री कम हुआ है. मंगलवार की रात सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही.
ग्वालियर में तापमान लुढ़ककर 6 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि इंदौर में 17 डिग्री, जबलपुर में 12 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है. बुधवार को रतलाम में 13.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
दिसंबर के पहले हफ्ते में सर्दी ने लंबे इंतजार के बाद दस्तक दे दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है. उत्तर भारत में जो बर्फबारी हुई है, उसका असर मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है. आने वाले एक से दो दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. ग्वालियर में तापमान एक से दो दिनों में 5 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं आने वाले एक हफ्ते में दिन में भी ठिठुरन बढ़ने वाली है.
रतलाम तापमान
Maximum 27.0
Minema 13.5
Morning Humidity 88%
Evening Humidity 72%
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.