नई दिल्ली, 4दिसम्बर2019/ सूडान की राजधानी खार्तूम में चीनी मिट्टी की एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 18 भारतीयों की मौत हो गई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना की पुष्टि की है. विदेश मंत्री ने कहा, ‘मुझे अभी सलूमी स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी मिली है. इस हादसे में 18 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
इस धमाके में कुल 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 130 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. भारतीय मिशन ने भी इस बात की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि सलोमी फैक्ट्री में विस्फोट उस समय हुआ, जब वहां एक ईंधन का टैंकर गैस अनलोड कर रहा था. सेंट्रल कमेटी ऑफ सूडान डॉक्टर्स ने पीड़ितों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर अपील की है.
खार्तूम राज्य पुलिस ने कहा कि घायलों को खार्तूम, उत्तरी खार्तूम और ओम्डर्मन शहरों के पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक विस्फोट के कारण आसमान में काला धुंआ और आग की लपटें छा गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद पास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया है और वहां काम करने वालों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
फैक्ट्री में धमाके की खबर मिलने के बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग में काबू पाने की कोशिश की. इस धमाके के बाद सूडान के उद्योग और व्यापार मंत्री मदनी अब्बास और खार्तूम के गवर्नर मोहम्मद अब्देल-रहमीन और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.