Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » किसी भी चीज को पाने के लिए “जान लगा दो या फिर जाने दो.” जाने,यूपीएससी 2018 की परीक्षा में दूसरा स्थान लाने वाले और 23 साल की उम्र में आईएएस बनने वाले युवा की कहानी..
All News

किसी भी चीज को पाने के लिए “जान लगा दो या फिर जाने दो.” जाने,यूपीएससी 2018 की परीक्षा में दूसरा स्थान लाने वाले और 23 साल की उम्र में आईएएस बनने वाले युवा की कहानी..

SamagraBy SamagraDecember 7, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर2019/यूपीएससी 2018 की परीक्षा में दूसरा स्थान लाने वाले अक्षत जैन का कहना है कि किसी भी चीज को पाने के लिए “जान लगा दो या फिर जाने दो.” आज हम आपको अक्षत बारे में बताने जा रहे हैं कैसे 23 साल की उम्र में उन्होंने यूपीएससी की कठिन परीक्षा को न सिर्फ पास किया बल्कि दूसरा स्थान भी हासिल किया. उन्होंंने एक इंटरव्यू में अपने स्कूल टाइम के बारे में बताया कैसे स्कूल के आखिरी साल में वह मुश्किल दौर से गुजरे. आइए जानते हैं, उन्होंने अपने बारे में क्या बताया.
अक्षत का ये दूसरा प्रयास था. उन्होंने बताया कि 11वीं-12वीं के दो साल मेरी जिंदगी के सबसे कठिन साल थे. वहीं इन दो सालों में जो मैंने सीखा वही यूपीएससी के दूसरे प्रयास में अपनाया है.
अक्षत ने बताया मैंने करियर के लिए आईआईटी को चुनने के लिए फैसला किया. जिसके बाद मैंने कोचिंग लेनी शुरू कर दी. उस समय टेस्ट में मेरे इतने अच्छे मार्क्स नहीं आते थे, वहीं धीरे-धीरे मुझे भी ये बात महसूस होने लगी कि कितनी भी मेहनत कर लूं रिजल्ट सही नहीं आ रहा है. जिसके बाद चिंता होने लगी. वहीं जब मेरे माता-पिता चिंतिंत होने लगे तो ये देखकर मुझे काफी दुख हुआ. वहीं दूसरी ओर मेरे रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं आ रहा था. उस समय मन में ख्याल भी आया था क्या साइंस से कॉमर्स में स्विच कर लेना चाहिए?
अक्षत ने बताया कि हालत इतनी बुरी थी कि मैं जब सोने जाता था तो रोता था. क्योंकि मैं अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा था. उस समय मैं रोता और भगवान को कोसता था.
उन्होंने कहा 12वीं में भी मुझमें कोई इंप्रूवमेंट नहीं आई, मैं जहां था वहीं रहा. मेरे पिताजी के सामने एक टीचर ने कहा था कि जिस तरह से तुम्हारी तैयारी चल रही है IIT में तुम्हारी रैंक 20,000 हजार के पार आएगी. ये वो पल था जैब मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी.
अक्षत ने कहा इतना सबकुछ सुनने के बाद मैं लगातार तैयारी करने में लगा रहता था. सब मुझे छोड़ने की सलाह देते थे, लेकिन मैंने सोचा इतनी मेहनत की है तो और मेहनत कर लेते हैं.
अक्षत ने बताया जेईई परीक्षा का जब टाइम आया उस समय मैंने खुद से महसूस किया कि ये मुझसे नहीं हो पाएगा और कहीं न कहीं मेरे माता-पिता भी ये बात जानते थे.
जिसके बाद मैंने बिट्स पिलानी की परीक्षा देने का फैसला किया और जब परीक्षा का रिजल्ट आया तो उसमें मैं सबसे पीछे था. जिसके बाद मैंने किसी प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन ले लिया और पूरी तरह से खुद को रिलेक्स किया और मैंने टेंशन लेना छोड़ दिया. ये वो पल जब मैंने खुद से कहा “होगा तो होगा और नहीं हुआ तो ऐसा नहीं कि जिंदगी खत्म हो जाएगी”
अक्षत ने खुद से कहा ” इतना भी निकम्मा नहीं कि कुछ न कर पाऊं, किसी न किसी कॉलेज में जाऊंगा तो कुछ न कुछ अच्छा कर ही लूंगा”. वहीं मैंने खुद को शांत किया और अपने कंधों पर जो बोझ था जिसकी वजह से मैं खुद को नालायक समझता था वो सब उतार दिया.
जिसके बाद मैंने सोचा जेईई परीक्षा के लिए अभी दो महीने बाकी हैं. इसमें जितना अच्छा कर सकता हूं कर लेता हूं. बाद में भगवान जानें परिणाम क्या होगा. मैं  अपनी तरफ से जितनी मेहनत कर सकता था मैंने की.
बिना टेंशन के मैंने जेईई की परीक्षा दी. रिजल्ट में मेरी रैंक 4700 रैंक आई थी. उस समय मुझे महसूस हुआ कि भगवान काफी दयालू है. मेरा दाखिला IIT गुवाहटी में हुआ. अक्षत जैन ने कहा कि मैंने सीखा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है वो भी सही समय पर.
अक्षत ने बताया कि जेईई की परीक्षा के दौरान मैंने जो भी कुछ सीखा वो सब बातें सिविल सर्विसेज परीक्षा यूपीएससी के समय काफी काम आई.
जेईई परीक्षा की तैयारी के दौरान मैं मेहनत तो कर रहा था, लेकिन रिजल्ट नहीं आ रहा था. उसका एक कारण था कि मैं उस परीक्षा की नस नहीं पकड़ रहा था. ऐसे में यूपीएससी की परीक्षा के दौरान सबसे इसे बारिकी से समझा.
यूपीएससी की तैयारी करने से पहले मैंने सोच लिया था कि पहले स्ट्रेटजी (रणनीति) बनाऊंगा फिर ही तैयारियां शुरू करूंगा. भले ही स्ट्रेटजी बनाने में हफ्ता भर क्यों न लग जाए.
नहीं बदली स्ट्रेटजी
अक्षत ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी से पहले मैंने जो स्ट्रेटजी बनाने का फैसला किया था उस न बदलने का भी फैसला किया. मैंने उसी स्ट्रेटजी के मुताबिक ही तैयारी की.
अक्षत ने कहा यूपीएससी की तैयारी के दौरान मैंने सोच लिया था कि अपनी एनर्जी किसी भी फालतू चीजों में नहीं लगने दूंगा. नहीं सोचूंगा कि कहां फंस गया हूं. ये करने की क्या जरूरत थी और क्यों किया. मैं सिर्फ इस बारे में सोचूंगा कि मैं क्या अपने टारगेट अचीव कर पा रहा हूं या नहीं.
आपको बता दें, अक्षत जैन के के माता पिता सिविल सर्विसेज में हैं उन्हें अपने माता-पिता से देश सेवा का जज्बा मिला.  साल 2018 के  परिणाम उन्होंने दूसरी रैंक हासिल की और उन्होंने दिखा दिया कि अगर आप मेहनत करेंगे तो फल अवश्य मिलेगा.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी के यहां घुसे चोर, डेढ लाख रूपये एवं चांदी ले गए,घर के पीछे खिडकी तोड़कर घुसे थे बदमाश
Next Article रतलाम: हत्या,हत्या के प्रयास,लूट, चेन स्नेचिंग की वारदातों में आई कमी तो चोरी, रेप और अपहरण के मामले बढे़, जाने रतलाम जिले में तीन वर्षो के अपराधों की तुलनात्मक स्थिति, सड़क हादसों में भी आई कमी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.