रतलाम,7दिसम्बर2019। जिले के बिलपांक थाने के ग्राम धराड में अज्ञात बदमाशों ने एक बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी के यहां अपने हाथो की सफाई दिखा दी और खिडकी की ग्रिल को तोडकर अंदर घुस गए। बदमाश यहां से नगदी एवं आभूषण चोरी कर ले गए।
बिलपांक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक धराड निवासी किशोर पिता मोहनलाल टांक का धराड में बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार है। विगत रात वे अपने परिवार के साथ रतलाम में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के पश्चात वे दूसरे दिन अपने घर लोटे और दरवाजा खोलकर देखा तो पता चला कि घर का सामान पूरा बिखरा हुआ था और घर में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात बदमाश घर के पीछे स्थित खिडकी की ग्रिल को तोडकर अंदर घुसे और घर में रखे एक लाख 50 हजार रूपये नगदी व 100 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
आयशर गाडी से बर्तन चुराए, तीन संदिग्ध पर शक
जावरा। जावरा थाने के ग्राम नागदी में आयशर गाडी में रखे पितल के बर्तन का बोरा चोरी हो गया। इस मामले में तीन लोग को संदिग्ध माना गया है। जावरा औद्योगिक थाना पुलिस के मुताबिक नागदी निवासी कृष्णपालसिंह पिता नरेन्द्रसिंह झाला का बर्तन बेचने का कारोबार है। आयशर गाडी में उसके द्वारा पितल के बर्तन सहित अन्य सामान जमाया था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसमें रखे पितल के बर्तन करीब 15 किलो के चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.