Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

September 6, 2026

रतलाम: ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी आग मामला -16 वर्षीय बेटी के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम,एजेंसी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

September 5, 2026

रतलाम: न्यूसेंस एलिमेंट पर तत्काल मुकदमा, गुंडा तत्वों का बॉन्ड ओवर कराने के निर्देश..अनंत चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक..बॉन्ड का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजें जाएंगे, आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई होगी

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम :बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान के तहत जिले में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण , कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
All News

रतलाम :बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान के तहत जिले में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण , कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

SamagraBy SamagraJanuary 21, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 21जनवरी 2020/  शासन के निर्देशानुसार जिले में बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 80 प्रतिशत कार्य  पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के तहत जिले में एक लाख 86 हजार से ज्यादा परिवारों का एप द्वारा सत्यापन कर लिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि जिले के नगरीय निकायों द्वारा लगभग शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि बाजना जनपद पंचायत क्षेत्र के 9000 परिवारों का सत्यापन बाकी है, 29000 परिवार का सत्यापन कर लिया गया है। सैलाना जनपद क्षेत्र में साडे सात हजार परिवार और शेष हैं। कलेक्टर ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जायेगा। इस वर्ष भी किसान पंजीयन को ई-गिरदावरी के सत्यापित भू-अभिलेख के डेटाबेस आधारित किया जाएगा। किसान की भूमि एवं फसल रकबे की जानकारी ई-गिरदावरी डेटाबेस से ली जाएगी, जिससे पुनः सत्यापन की आवश्यकता नहीं रहेगी क्योंकि पंजीयन गिरदावरी के आधार पर होगा। इसलिए यह आवश्यक होगा कि किसान अपने रिकॉर्ड की पुष्टि गिरदावरी से कर ले जिसके लिए खाद्य विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। किसान पंजीयन की अवधि 1 फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगी। एमपी किसान ऐप ई उपार्जन मोबाइल ऐप पब्लिक डोमेन तथा विगत वर्ष के रबी उपार्जन करने वाली पात्र संस्थाओं के मुख्यालय पर पंजीयन होगा। सभी नवीन एवं पुराने कृषकों को पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन के समय कृषक को मूलभूत जानकारी में नाम, समग्र आईडी नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर तथा विक्रय तिथियों के तीन विकल्प देने होंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत आदिवासी परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। इस योजना में आदिवासी परिवारों को जन्म तथा मृत्यु के अवसर पर होने वाले आयोजनों के लिए खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया गया कि बाजना विकासखंड में 11 परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बनाई जाने वाली झांकियों की जानकारी की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई। इसके साथ ही 26 जनवरी पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं की तैयारी के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा सीईओ जिला पंचायत को दिए गए।
बैठक में बताया गया कि आगामी 22 से 28 जनवरी तक प्रदेश के अनूपपुर में एयरफोर्स में आदिवासी युवाओं की भर्ती के लिए विशेष कैंप आयोजित होने वाला है। रतलाम जिले को 50 युवाओं की भर्ती का लक्ष्य प्रदान किया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशुद्ध के लिए युद्ध अभियान पांच खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण
Next Article मुख्यमंत्री शीर्ष उद्योगपतियों से वन-टू-वन और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आगामी दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व को भव्य, विराट एवं ऐतिहासिक स्वरूप…

रतलाम: ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी आग मामला -16 वर्षीय बेटी के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम,एजेंसी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

September 5, 2026

रतलाम: न्यूसेंस एलिमेंट पर तत्काल मुकदमा, गुंडा तत्वों का बॉन्ड ओवर कराने के निर्देश..अनंत चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक..बॉन्ड का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजें जाएंगे, आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई होगी

September 5, 2026
Top Trending

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आगामी दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व को भव्य, विराट…

रतलाम: ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी आग मामला -16 वर्षीय बेटी के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम,एजेंसी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 5, 2026

​रतलाम, 05सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। शहर की विंध्यवासिनी कॉलोनी में 19 अगस्त की तड़के…

रतलाम: न्यूसेंस एलिमेंट पर तत्काल मुकदमा, गुंडा तत्वों का बॉन्ड ओवर कराने के निर्देश..अनंत चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक..बॉन्ड का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजें जाएंगे, आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई होगी

By EditorSeptember 5, 2026

रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आगामी अनंत चतुर्दशी सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.