रतलाम,26जनवरी2020/मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भू-माफिया के साथ शिक्षा और नकली दवा बनाने और बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया कोई भी हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सिर्फ एफआईआर करने की औपचारिकता न हो बल्कि उन्हें दंड भी मिले यह सुनिश्चित किया जाए। हमारा लक्ष्य है प्रदेश की जनता को शांति के साथ शुद्धता भी उपलब्ध हो।
श्री नाथ इन्दौर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में गृह मंत्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती के बाद उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। अपने लाभ के लिए किसी भी माफिया को हमारे प्रदेश की जनता से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ड्रग्स बेचने वालों से लेकर सप्लाई करने वालों तक की पूरी चेन को बेनकाब किया जाए। नकली गुटका बनाने वालों पर भी जिला प्रशासन कड़ी नजर रखे।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार के माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन से समन्वित रूप से अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जमीनों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहाँ भी माफियाओं के जानकारी मिले या आम जनता उनसे पीड़ित और परेशान हो वहाँ तत्काल कार्रवाई की जाए।
Previous ArticleLiverpool Survives Scare, Stays Unbeaten With 14th Straight Win
Next Article मतदान का अधिकार पाकर बहुत खुश थे नगर के युवा
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.