रतलाम 24 जनवरी 2020/ त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव हेतु जिला पंचायत रतलाम के निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत के अध्यक्षों, सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग के आरक्षण हेतु तथा महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने की कार्यवाही का संचालन करने हेतु संशोधित आदेश के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिकारियों की नियुक्ति की है।
नियुक्त संबंधित अधिकारी निर्वाचन नियमों के प्रकाश में कार्यवाही का संचालन कर 30 जनवरी तक विवरण जिला पंचायत रतलाम में प्रस्तुत करेंगे।
जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले की सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों के तहत ग्राम पंचायत के वार्ड तथा सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई एवं जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण के तहत उन क्षेत्रों के संबंधित एसडीएम अथवा तहसीलदार कार्रवाई का संचालन करेंगे। इसके तहत जनपद पंचायत रतलाम के तहत एसडीएम रतलाम ग्रामीण, जनपद पंचायत जावरा के तहत एसडीएम जावरा, जनपद पंचायत पिपलोदा के तहत तहसीलदार पिपलोदा, जनपद पंचायत आलोट के तहत एसडीएम आलोट, जनपद पंचायत सैलाना के तहत एसडीएम सैलाना, जनपद पंचायत बाजना के तहत तहसीलदार बाजना संचालन कार्य करेंगे। कार्रवाई आगामी 27 तथा 30 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से की जाएगी। इसी प्रकार जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण तथा रतलाम जनपद पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षण कार्रवाई का संचालन अपर कलेक्टर विकास द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्रवाई जिला पंचायत कार्यालय में 30 जनवरी को प्रातः 11:00 से की जाएगी।
Previous Articleडेरी में आयोजित की गई जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.