रतलाम 24 जनवरी 2020/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शहर की उन 15 माताओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा एक या दो बेटियों पर परिवार नियोजन अपनाया गया है।
इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी. धाकड़ तथा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जनवरी माह में जन्मी 51 बालिकाओं का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में जिला सरपंच संघ अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, श्री शेरू पठान, महिला बाल विकास विभाग की जिला अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, सीडीपीओ सुश्री चेतना यादव, सुश्री अर्चना माहोर, पर्यवेक्षक सुश्री फिरदोस खान, सुश्री प्रेरणा तोगड़े आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिन माताओं को सम्मानित किया गया उनमें आशा बौरासी, शैला पोरवाल, सरोज बौरासी, किरण चौहान, मंजू मेहता, अर्चना पंवार, शारदा सोनगरा, प्रेमलता परमार, रुबिना कुरैशी, शांति राणा, रेखा कुमावत, काजल, मनीषा वाघेला तथा सोनिया पाण्डे हैं। इसी तरह जिन बलिकाओ का जन्मदिन मनाया गया उनमे शिवानी, जुनेश, वैष्णवी, सोनाक्षी, ईशिका, परी, आरती, शिफा, सानिया, सानिया चांद मोहम्मद, शैफाली, खुशी, मुस्कान, किरण, सिमरन, जोया, लक्षिता, राधिका, महक, मिनिका, निधि, रिया, करिश्मा, अंजली, समीक्षा, चंचल, अंकिता, रेणुका, वंशिका, तनु, किरण, जिज्ञासा, अरिका, रिद्धि, हर्षिता, सोफिया, गीतिका, नन्दनी, मेघना, शैलजा, सोया, गुरकीरत, तस्लीम, नितीशा, अन्नपूर्णा तथा मंतशा आदि सम्मिलित है।
What's Hot
Previous Articleरतलाम:विद्युत डीपी पर कार्य कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.