नई दिल्ली, 8 जनवरी2020/देश की प्रति व्यक्ति मासिक आय 2019-20 के दौरान 6.8 फीसदी वृद्धि के साथ 11,254 रुपये होने का अनुमान है। राष्ट्रीय आय पर मंगलवार को जारी हुए सरकारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। इससे पहले 2018-19 में प्रति व्यक्ति मासिक आय 10,534 रुपये रही थी।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 135050 रुपये रहने का अनुमान है जो महज 6.8 फीसदी की वृद्धि है। हालांकि पिछले वर्ष 2018-19 में 10 फीसदी बढ़त के साथ यह 1,26,406 रुपये रही थी। गौरतलब है कि प्रति व्यक्ति आय से देश की समृद्धि का संकेत मिलता है।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.