Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा ने किया कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
All News

रतलाम: भाजपा ने किया कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

SamagraBy SamagraJanuary 24, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,24जनवरी(खबरबाबा.काम)/प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज भाजपा के प्रदेशव्यापी कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन के तहत रतलाम में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर सहित भाजपा के तीनों विधायक और कई नेता मौजूद थे। प्रदर्शन में भाग लेने आते समय रास्ते मे सांसद गुमानसिंह डामोर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।
भाजपा का यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी आव्हान पर था। जिसमे पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। लगभग 2 घण्टे तक चले इस प्रदर्शन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को सांसद गुमानसिंह डामोर सहित जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना,पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने संबोधित किया। नेताओ ने अपने संबोधन में राज्य की कमलनाथ सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से इस दमनकारी सरकार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने का आवाहन किया।
इसके पश्चात जब राज्यपाल के नाम ज्ञापन देना था तब सांसद , विधायको की मौजूदगी के बावजूद भी वरिष्ठ अधिकारी नही पहुंचे तो भाजपा नेता नाराज हो गए और  नारे लगाने लगे। इसके बाद ज्ञापन लेने अपर कलेक्टर जमुना भिड़े और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बकरवाल पहुचे।
इसके पूर्व प्रदर्शन पर आते समय रास्ते मे सांसद गुमानसिंह डामोर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो स्थानों पर काले झंडे दिखाए। फवारा चौक पर काले झन्डे दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के जवानों ने रोका। लेकिन प्रदर्शन स्थल पहुचने के कुछ पहले भी कांग्रेस कार्यकार्ताओ ने सांसद के चलते हुए वाहन के एक वाहन साथ मे चलाकर उससे काले झन्डे दिखाए।
किसने क्या कहा
माफिया के खिलाफ कार्यवाही तो मात्र बहाना है ,सच्चाई यह है कि इसकी आड़ मे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के वैध निर्माण कार्यो को निशाना बनाया जाकर राजनेतिक द्वेशता निकाली जा रही है।
-गुमान सिंह डामोर, सासंद रतलाम
कार्यकर्ताओ एम.ओ.एस. के नाम पर शहर मे भाजपा कार्यकर्ताओं के निजी निर्माणों को बलपूर्वक ध्वस्त कर कमलनाथ सरकार अपनी मानसिकता का परिचय दे रही है। चुन-चुन कर आवासीय भवनों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को गिराकर कमलनाथ सरकार तानाशाह बनकर सामने आई है। एम.ओ.एस. ही अगर निर्माण कार्यो को हटाने का आधार है तब तो शहर के 95 प्रतिशत से अधिक आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों को हटाया जाना चाहिए। कमलनाथ सरकार का यह तुगलकी कदम प्रदेश मे कांग्रेस सरकार के अन्त की शुरूआत है।
-चेतन्य काश्यप,शहर विधायक
अगर कांग्रेस सरकार माफियाओं के खिलाफ ईमानदारी से कार्यवाही करना चाहती है तो मेरी चुनौती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश भर मे फैले माफियाओं की सूची सार्वजनिक करे। सारा प्रदेश तब से भूमाफियाओं, शराब माफियाओं, अवैध खनन माफियाओं की गिरफ्त मे आ गया है जब से प्रदेश मे इस सरकार का राज आया है।
डा. राजेन्द्र पांडे,जावरा विधायक
प्रदेश का किसान अतिवृष्टि से पुरी तरह बर्बाद हो चुका है ,फसले बर्बाद, मवेशी बर्बाद और तो और किसानों के आशियाने भी अतिवृष्टि की भेट चढ़ गये है। कर्जमाफी तो हो नही पाई उल्टे बैंको से कर्ज वसुली के नोटिस किसानों को प्राप्त हो रहे है और ऐसे मे बैकों ने किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है।
-दिलीप मकवाना,ग्रामीण विधायक
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कमलनाथ सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाला नही है, क्योकि भारतीय जनता पार्टी का जन्म ही संघर्ष से हुआ है। अधिकारियों को निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारिया निभानी चाहिए। राजनीति मे सरकारों का आना – जाना लगा रहता है।
-हिम्मत कोठारी,पूर्व मंत्री
कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक श्रीमति संगीता चारेल, जितेन्द्र गेहलोत, कृषि आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
नेताओं के संबोधन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने किया। संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअनोखी पहल: जानिए एसपी सहित अन्य अधिकारियों और जवानों ने क्यों कराई एक साथ हेयर कटिंग
Next Article रतलाम के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की पांचवी कार्यकारिणी परिषद की बैठक हुई, महाविद्यालय के प्रबंधन तथा विकास हेतु कई निर्णयों का अनुमोदन किया गया
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.