Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भारत ने सुपर ओवर में जीता लगातार दूसरा मैच, न्यूजीलैंड पर बनाई 4-0 से बढ़त
All News

भारत ने सुपर ओवर में जीता लगातार दूसरा मैच, न्यूजीलैंड पर बनाई 4-0 से बढ़त

SamagraBy SamagraJanuary 31, 2020No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 31जनवरी2020/विराट कोहली के चौके से भारत ने लगातार दूसरा मैच सुपर ओवर में जीता. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टी-20 मैच एक बार फिर टाई हो गया है. भारत लगातार दूसरे मैच में कीवियों के खिलाफ सुपर ओवर खेलेगा. इससे पहले तीसरा टी-20 मैच भी टाई हो गया था जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए.
सुपर ओवर का रोमांच
भारत ने 16 रन बनाकर जीता मैच
पहली गेंद – टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, 6 रन बने
दूसरी गेंद-  टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, 4 रन बने
तीसरी गेंद- टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, आउट
चौथी गेंद- टिम साउदी ने विराट कोहली को गेंद डाली, 2 रन बने
पांचवीं गेंद- टिम साउदी ने विराट कोहली को गेंद डाली, 4 रन बने
न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 13 रन
पहली गेंद – बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली, 2 रन बने
दूसरी गेंद-  बुमराह की गेंद पर टिम सेफर्ट ने चौका मारा
तीसरी गेंद- बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली, 2 रन बने
चौथी गेंद- बुमराह की गेंद पर टिम सेफर्ट आउट
पांचवीं गेंद- बुमराह ने कोलिन मुनरो को गेंद डाली, 4 रन बने
छठी गेंद- बुमराह ने कोलिन मुनरो को गेंद डाली, 1 रन बने
आखिरी ओवर का रोमांच ( NZ: 159/3), जीत के लिए चाहिए थे 7 रन
गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर
– पहली गेंद:  रॉस टेलर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ा
– दूसरी गेंद: डेरिल मिशेल ने चौका लगाया
– तीसरी गेंद: टिम शिफर्ट आउट (रन आउट, केएल राहुल)
– चौथी गेंद: मिशेल सेंटनर ने 1 रन लिया
– पांचवीं गेंद: डेरिल मिशेल आउट, शुभम दुबे ने कैच लपका
– छठी गेंद: मिशेल सेंटनर आउट (संजू सैमसन /केएल राहुल)
स्कोर: 165/7-  मैच टाई हो गया
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 166 का टारगेट
मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 20 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने तीन और हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए.
टीम इंडिया के लिए इस मैच में संजू सैमसन और केएल राहुल की नई ओपनिंग जोड़ी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरी. संजू सैमसन को रोहित शर्मा की जगह मौका दिया गया, लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर ही आउट हो गए. संजू सैमसन को स्कॉट कुग्गेलैन ने मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा वापस ड्रेसिंग रूम लौटा दिया. संजू सैमसन के बाद कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए.
हामिश बेनेट की गेंद पर कोहली मिशेल सेंटनर को कैच दे बैठे. कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए. पिछले मैच की तरह श्रेयस अय्यर का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा. अय्यर को ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया. सोढ़ी की गेंद पर अय्यर ने विकेट के पीछे टिम सेफर्ट को कैच दे दिया. अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए. अय्यर के आउट होने के बाद राहुल पर दबाव आ गया. राहुल 9वें ओवर में आउट हो गए. राहुल को ईश सोढ़ी ने मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा दिया. राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए.
शिवम दुबे (12) को ईश सोढ़ी ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच आउट करा भारत को पांचवां झटका दे दिया. वॉशिंगटन सुंदर (0) को सेंटनर ने बोल्ड किया. इस तरह 100 रन के भीतर ही भारत ने अपने छह विकेट गंवा दिए. इसके बाद मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप हुई. शार्दुल ठाकुर 20 रन बनाकर आउट हुए. हामिश बेनेट की गेंद पर शार्दुल ठाकुर का कैच टीम सउदी ने पकड़ा. युजवेंद्र चहल (1) को टिम सउदी ने आउट किया.
न्यूजीलैंड ने भारत को दी पहले बैटिंग
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ उतरी. रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के स्थान पर संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को अंतिम 11 में चुना गया. न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन बांए कंधे में चोट के कारण बाहर हो गए. उनकी जगह टिम साउदी कप्तानी कर रहे हैं.
भारत ने ऐसे कसा शिकंजा
बता दें कि मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे टी-20 मैच को भी भारत ने 7 विकेट से जीता और हेमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली.
5-0 से जीत ही भारत को चौथे नंबर पर पहुंचाएगी
टी20 क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद आईसीसी रैकिंग में भारत की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया. भारत अभी टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और उसे चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए वर्तमान सीरीज 5-0 से जीतनी होगी. न्यूजीलैंड अभी छठे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका रैंकिंग तालिका में भारत से आगे हैं. सभी की निगाहें ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले सही समय पर सारी चीजें ढर्रे पर आ रही है.
टीमें:
भारत: संजू सैमसन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुग्गेलैन, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट, डेरिल मिशेल.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन,जानिए क्या हुआ बदलाव
Next Article विधायक स्वर्गीय श्री ऊंटवाल का जिले के आलोट में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेता हुए शामिल, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.