Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शासकीय खरीदी में एम.एस.एम.ई. इकाईयों को दी जाएगी प्राथमिकता
All News

शासकीय खरीदी में एम.एस.एम.ई. इकाईयों को दी जाएगी प्राथमिकता

SamagraBy SamagraJanuary 29, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,29 जनवरी2020/सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री आरिफ अकील ने ‘जी.ई.एम. संवाद’ कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में कहा कि शासकीय खरीदी में एमएसएमई इकाइयों को प्राथमिकता दी जायेगी, जिससे उनके व्यवसाय एवं रोजगार दोनों में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने बताया कि कि जी.ई.एम. पोर्टल पर मध्यप्रदेश की 3,736 एमएसएमई इकाइयों से 864 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया गया है। देश में सबसे ज्यादा रोजगार एमएसएमई इकाइयाँ उपलब्ध करवा रही हैं।

मंत्री श्री आरिफ अकील ने कहा कि इस पोर्टल पर एमएसएमई की इकाइयों से खरीदारी के चयन का प्रावधान है और उन्हें ईएमडी में छूट भी दी जाती है। जीईएम पोर्टल पर एमएसएमई इकाइयों को प्राप्त सुविधा से वे देशभर में अपने उत्पाद को शासकीय खरीदी के लिये उपलब्ध करवा सकते हैं।

मंत्री श्री अकील ने कार्यक्रम के दौरान जेम से सबसे अधिक खरीदी करने पर प्रोत्साहन स्वरूप अर्बन डेव्हलपमेंट डिपार्टमेंट के अधिकारी को सम्मानित किया। इस मौके पर बताया गया कि जिला अथवा तहसील स्तर पर भी कोई भी शासकीय विभाग जीईएम पोर्टल के माध्यम से पूरे देश में निर्मित उत्पादों के स्पेसिफिकेशन एवं दरें जानकर अपनी आवश्यकतानुसार सामग्री एवं सेवाएँ सरलता से प्राप्त कर सकता है। सरकारी विभागों को जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदी में सरलता, सही समय और सही दरों पर वांछित सामग्री अथवा सेवा उपलब्ध कराई जाती है। सरकारी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये पोर्टल पर सीधी खरीद के साथ ई-निविदा, रिवर्स ई-नीलामी और ऑनलाइन खरीदी की सुविधा उपलब्ध है।

पोर्टल का लक्ष्य सरकार की सार्वजनिक खरीददारी में पारदर्शिता और दक्षता लाना तथा गति को बढ़ाना है। एमओयू के तहत राज्य के शासकीय विभागों द्वारा गवर्मेंट-ई-मार्केटप्लेस नई दिल्ली के माध्यम से खरीदी की जा रही है। केन्द्र शासन द्वारा शासकीय खरीदी के लिये डी.जी.एस. एण्ड डी. को समाप्त कर गवर्मेंट-ई-मार्केटप्लेस पोर्टल शुरू किया गया है।

गवर्मेंट-ई-मार्केटप्लेस एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग द्वारा प्रदेश के बायर्स एवं सेलर्स के लिये ‘जीईएम-संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, जीईएम नई दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश मिरानी, उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वाय.के. पाठक, लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज जैन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश के शासकीय एवं केन्द्र शासन के आमंत्रित वरिष्ठ क्रेता अधिकारियों से जीईएम पोर्टल संबंधी सुझावों की जानकारी ली गई और समस्याओं के निराकरण के लिये मार्गदर्शन दिया गया। द्वितीय सत्र में प्रदेश के प्रमुख आमंत्रित विक्रेता/निर्माता/सेवा-प्रदाताओं से जीईएम पोर्टल संबंधित सुझावों की जानकारी लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये मार्गदर्शन दिया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article90 साल बाद भारत के जंगलों में फिर फर्राटा भरेगा चीता, मिली अफ्रीका से मंगाने की इजाजत,जानिए कब भारत में आखरी बार देखा गया था चीता और कब हुआ था विलुप्त प्रजाति घोषित
Next Article शहीद दिवस पर पूर्वान्ह 11 बजे होगा दो मिनिट का मौन,स्वतंत्रता संग्राम बलिदानियों का गरिमापूर्वक होगा स्मरण  विभागाध्यक्षों, जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी 
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.