रतलाम,28 जनवरी2020 /मुस्लिम समाज के लोगो ने रतलाम में भी सीएए और एन आर सी के खिलाफ सड़क पर धरना शुरू कर दिया है। इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
पिछले एक माह से जिले में धारा 144 लागू होने के कारण सी ए ए ओर एन आर सी के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अनुमति जिला प्रसाशन से मांग रहे रतलाम के मुस्लिम समाज के लोगो ने जिला प्रसाशन द्वारा धारा 144 हटाये जाने के बाद अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हरमाला रोड अशोक नगर चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगो ने 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया और धरने पर बैठ गए। धरने पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं और बच्चे भी बैठे ।सभी सी ए ए ओर एन आर सी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
दोपहर में नमाज के समय धरना स्थल सड़क पर ही लोगो ने नमाज अदा की। मुस्लिम समाज द्वारा बीच सड़क पर दिए जा रहे धरने को हटा कर सड़क मार्ग चालू करवाने के लिए पुलिस द्वारा लोगो से बात की गई लेकिन धरने पर बैठे लोग नही माने। जिससे कि हरमाला रोड से गुजरने वाले लोगो को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा।
धरना दे रहे लोगो का कहना है कि यह धरना कब तक चलेगा कुछ कह नही जा सकता है। हम तो अपनी मांग को लेकर बैठे हुए है जबतक मांग पूरी नही होगी तब तक यही बैठेंगे। धरना स्थल पर बैठे लोगों के हाथों में सी ए ए ओर एन आर सी के विरोध में लिखे गए नारे वाली तख्तियां भी थी।
Previous Articleइस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें काम
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.