Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » बजट के बाद पहले दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, रुपया भी टूटा
All News

बजट के बाद पहले दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, रुपया भी टूटा

SamagraBy SamagraFebruary 3, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली,3फरवरी2020/देश का बजट पेश होने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान में खुला है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ पर खुला  39,701.02 पर खुला. इसके बाद से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. शनिवार को बजट पेश होने के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. रुपया भी 32 पैसे टूट गया है.
सुबह रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 71.65 पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी सुबह 35 अंकों की गिरावट के साथ 11,627.45 पर खुला. इसके बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आने लगा.
सुबह 9.21 बजे तक सेंसेक्स करीब 139 अंक बढ़कर 39,840 तक पहुंच गया था. इसके बाद फिर सुबह 9.33 बजे सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 39,586 पर पहुंच गया. सुबह 10.15 बजे तक सेंसेक्स फिर करीब 195 अंक बढ़कर बढ़कर 39930 तक पहुंच गया.
शनिवार को सेंसेक्स 39,735.53 पर बंद और निफ्टी 11,661.85 पर बंद हुआ था. सुबह 10.17 बजे निफ्टी करीब 63 अंक बढ़कर 11,724.95 पर कारोबार कर रहा था.
कारोबार की शुरुआत में 354 शेयरों में तेजी और 352 शेयरों में गिरावट देखी गई. आईटी, मेटल और फार्मा के अलावा बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में दिख रहे हैं. बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में आईओसी, कोल इंडिया, एश‍ियन पेंट्स,एचयूएल, बीपीसीएल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस प्रमुख रहे, जबकि गिरने वाले प्रमुख शेयरों में आईटीसी, एचडीएफसी, पावर ग्रिड और आरआईएल शामिल रहे.
10 साल की सबसे बड़ी गिरावट
गौरतलब है कि शनिवार को पेश बजट शेयर कारोबारियों को रास नहीं आया और बिकवाली बढ़ गई. बजट की वजह से इस बार शनिवार को भी शेयर बाजार खुला हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 1000 अंक से अधिक लुढ़क गया. इसके साथ ही यह 40 हजार अंक के स्‍तर के नीचे आ गया.
निफ्टी ने भी 350 अंक से अधिक की गिरावट देखी और यह 11 हजार 650 अंक के स्‍तर पर आ गया. बीते 10 साल में शेयर बाजार ने बजट के दिन इतनी बड़ी गिरावट नहीं देखी है. सेंसेक्‍स तीन महीने के निचले स्‍तर पर है तो वहीं निफ्टी में अक्‍टूबर 2018 के बाद इतनी बड़ी गिरावट आई है.
बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शनिवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 1,877.66 अंकों यानी 4.51 फीसदी की गिरावट के साथ 39,735.53 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह के मुकाबले 586.40 अंकों यानी 4.78 फीसदी की गिरावट के साथ 11,661.85 पर बंद हुआ.
ब्रेक्जिट और कोरोना वायरस का असर
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सुस्‍ती की बड़ी वजह ब्रेक्जिट और कोरोना वायरस है. दरअसल, ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद अलग हो गया है. यूरोपीय संघ से ब्रिटेन बाहर निकलने वाला पहला देश है. ब्रिटेन की जनता ने जून 2016 में इसके समर्थन में मतदान किया था. वहीं चीन समेत दुनिया के कई बड़े देशों में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. इस वायरस की वजह से अब तक दुनियाभर में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
इस हफ्ते किन बातों पर रखें नजर
इस हफ्ते कारोबारी सप्ताह में बजट की बारीकियों को समझने के बाद बाजार का रुख तय होगा. इसके अलावा आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक, प्रमुख कंपनियों के वित्तीय नतीजे और विदेशी संकेतों से बाजार की चाल तय होगी. घरेलू शेयर बाजार की नजर इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों पर भी रहेगी. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 4-6 फरवरी को हो रही है. आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि हालिया महंगाई दर के आंकड़ों को देखते हुए आरबीआई प्रमुख ब्याज दरों को यथावत रखने का फैसला कर सकता है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयुवक समझ रहा था सिर दर्द, 14 साल से दिमाग में कीड़ों ने बनाया था घर
Next Article रतलाम:सुबह-सुबह साइकल पर निरीक्षण के लिए निकले एसपी,चोरी के स्पाट पर पहुंचे, पुलिस चौकी पर मिला ताला, मांगा स्पष्टीकरण,चीता को भी दिए निर्देश,थाने और सीएसपी आफीस भी पहुंचे
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.