Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: दो घरों से लाखों की चोरी, राजबाग कालोनी में किताबें निकालकर स्कूल बैग में चोरी का सामान भर कर रफूचक्कर हुए बदमाश, सुभाष नगर क्षेत्र में घर में दंपत्ति मौजुद और बदमाशों ने कर दी चोरी की वारदात,मंदिर के दानपात्र से भी राशि चोरी
All News

रतलाम: दो घरों से लाखों की चोरी, राजबाग कालोनी में किताबें निकालकर स्कूल बैग में चोरी का सामान भर कर रफूचक्कर हुए बदमाश, सुभाष नगर क्षेत्र में घर में दंपत्ति मौजुद और बदमाशों ने कर दी चोरी की वारदात,मंदिर के दानपात्र से भी राशि चोरी

SamagraBy SamagraFebruary 3, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,3 फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर और जिले में चोरी की वारदाते रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। शहर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। एक घर से तो चोर बच्चे के स्कूल बेग की किताबे निकालकर उसमें चोरी का सामान भरकर साथ ले गए। वहीं नामली थाना क्षैत्र में चोर एक मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की सूचना पर एसपी गौरव तिवारी ने भी घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।
शहर के ओद्योगीक थाना क्षैत्र के राजबाग कालोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। एमपीईबी में पदस्थ राजेश जोशी राजबाग कालोनी में निवास करते है। श्री जोशी के अनुसार पारिवारिक कार्य होने से वे परिवार सहित सैलाना गए हुए थे। सोमवार सुबह जब वे वापस लौटे चोरी की वारदात का पता चला। बदमाश ताले तोड़कर घर में घुसे और हाथ साफ कर गए। श्री जोशी के अनुसार चोरों ने घर में गोदरेज की अलमारी के भी ताले तोड़ दिए। श्री जोशी के अनुसार बदमाश घर से लगभग 3 तोला सोने के जेवर, आधा किलों चांदी और पचास हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। श्री जोशी के अनुसार उनके मकान का काम चल रहा है, इसलिए ठेकेदार को रुपए देने के लिए घर में नगदी रखी थी। चोरों ने घर का सारा सामान भी बिखेर दिया। चोरों ने चोरी का सामान ले जाने के लिए घर के बच्चे के स्कूल बेग की किताबे निकाल दी और स्कूल बेग में  चोरी का सामान भरकर रफूचक्कर हो गए। श्री जोशी ने  चोरी की शिकायत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को की है।
सुभाष नगर क्षेत्र में दंपत्ति घर में ही, लेकिन पता तक नहीं चला और हो गई लाखों की चोरी
इधर सुभाषनगर में कृष्णा टॉकीज के पास एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। बदमाश यहां से तीन लाख से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथसाफ कर भाग निकले। घटना के समय दंपत्ति घर में ही सो रहे थे,लेकिन बदमाशों के आने की आहट तक नहीं हुई। दंपत्ति के माता-पिता घर पर नहीं थे।  आज सुबह पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी  भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सुभाषनगर में चोरी की वारदात नगर निगम में पदस्थ कमलराज भाटी के यहां हुई है। कमल भाटी का सुभाषनगर में कृष्णा टॉकीज के पास मकान है। कमल भाटी कल पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर पर उनका बेटा लेखराज और बहू थी।रात में   ऊपरी मंजिल पर घर में चोर घुस गए, दंपत्ति को पता नहीं चल पाया और मकान में रखी आलमारी से जेवरात सहित नगदी रुपयों पर हाथसाफ कर नौ ग्यारह हो गए। आलमारी को खुली पाकर चोरों का पता चला। लेखराज भाटी की पत्नी के सारे जेवरात आलमारी में रखे हुए थे, जो बदमाशों के हाथ लग गए। चोरी गए जेवरात तीन लाख से ज्यादा कीमत के बताए जा रहे है।
चोरी का पता चलते ही इसकी सूचना दीनदयालनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भाटी के यहां से बदमाश सोने-चांदी के जेवर करीब 10 तौला सोने के जेवर सहित 250 ग्राम चांदी के जेवर और नगदी पर हाथसाफ कर गए। कमल भाटी ने बताया कि घर के बाहर टवेरा खड़ी थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बदमाश उसी गाड़ी के सहारे ऊपरी मंजिल की छत पर पहुंचे और घर में घुसे। भाटी ने बताया कि घटना के वक्त उनका बेटा और बहू घर में ही थे लेकिन बदमाशों ने इतनी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया कि दोनों को आहट तक नहीं होने दी।
बताया जाता है कि चोरी का पता चलते ही खुद पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सोमवार सुबह घटनास्थल का मुआयना करने मौके पर पहुंचे और परिवार से जानकारी लेकर बदमाशों का सुराग लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पुलिस भाटी के आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
बहरहाल, दीनदयालनगर थाना पुलिस ने  लेखराज कमलराज भाटी निवासी कृष्णा टॉकीज के पास सुभाषनगर की रिपोर्ट पर पुलिस थाना दीनदयालनगर ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा 457, 380 भादवि में केस दर्ज किया।
मंदिर में चोरी की वारदात
उधर, नामली के पास गांव बांगरोद में शिव हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। धाकड़ मोहल्ला रहवासी परमानंद धाकड़ ने इसकी सूचना नामली थाना पुलिस को दी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 23-24 जनवर की दरम्यानी रात को चोरी की नीयत से बदमाश मंदिर में घुसे और वहां से नकदी चिल्लर पांच हजार रुपए चुरा ले गए। नामली थाना पुलिस ने फरियादी परमानंद धाकड़ की सूचना पर मंदिर में चोरी का मामला अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
बाइक की टक्कर-
बाजना-शिवगढ़ रोड पर बटपटी गांव में दो मोटरसाइकलों के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई।  सैलाना बसस्टेंड मिशन कम्पाउंड रहवासी सुनील पिता जीवणा वसुनिया मोटरसाइकल से जा रहा था कि बाजना शिवगढ़ रोड पर बटपटी गांव में सामने से आ रही मोटर साइकल के चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सुनील  नीचे गिर गया उसे चोट आई। शिवगढ़ थाना पुलिस ने टक्कर का केस दर्ज किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:सुबह-सुबह साइकल पर निरीक्षण के लिए निकले एसपी,चोरी के स्पाट पर पहुंचे, पुलिस चौकी पर मिला ताला, मांगा स्पष्टीकरण,चीता को भी दिए निर्देश,थाने और सीएसपी आफीस भी पहुंचे
Next Article बजट 2020: इनकम टैक्स स्लेब पर आपके हर बड़े सवाल का जवाब….दूर कर लें कंफ्यूजन
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.