नई दिल्ली, 3अप्रैल 2020/देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में कल से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 336 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि इस जानलेवा वायरस से अब तक 2301 लोग संक्रमित हो चुके है और 56 लोगों की मौत हुई है।
संयुक्त सचिव ने बताया कि इन 56 मौतों में से 12 मौतें कल हुई हैं। इस जानलेवा वायरस से अब तक 157 मरीज पूरी तरह ठीक हुए है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों की राह में कोई बाधा न खड़ी करें। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की है।
तब्लीगी जमात से जुड़े 647 लोग संक्रमित
तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संक्रमित होने पर जानकारी देते हुए सचिव ने कहा कि पिछले दो दिनों में तब्लीगी जमात से जुड़े 647 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी मामले देश के 14 राज्यों से सामने आए है। जिनमें अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और यूपी में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई।
सचिव ने कहा कि पिछले 24 घंटे में हुए 12 मौतों में कुछ मौतें तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जोखिम का आकलन करने में लोगों की मदद के लिए 30 लाख से अधिक लोग सरकार के मोबाइल ऐप डाउनलोड कर चुके हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले से नाराज गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को स्वास्थ्य सेवा और श्रमिकों पर हमले के मामलों में सख्त कार्रवाई करने और चिकित्सा उन्मूलन के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिखा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में सात हेल्पलाइन नंबर थे। अब, हमने दो और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं, जिसमें से 1930 (पूरे भारत के लिए टोल फ्री नंबर) और 1944 (पूर्वोत्तर के लिए समर्पित नंबर) शामिल हैं।
24 घंटे में 8 हजार नमूनों की जांच की गई
वही, इस संवाददाता सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी कि देश में कोविड-19 की जांच के लिए 182 लैब है, जिनमें से 130 लैब सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 8,000 नमूनों की जांच की गई है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
