Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » किसानों के परिश्रम से हुआ रिकार्ड उत्पादन और उपार्जन, जिन जिलों में किसानों से गेहूँ खरीदी नहीं हुई, वहां किसानों से 31 मई तक लेंगे गेहूँ ,किसान एसएमएस प्राप्त होने पर ही खरीदी केंद्र पहुँचे, रखें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान ,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया किसानों को संदेश
All News

किसानों के परिश्रम से हुआ रिकार्ड उत्पादन और उपार्जन, जिन जिलों में किसानों से गेहूँ खरीदी नहीं हुई, वहां किसानों से 31 मई तक लेंगे गेहूँ ,किसान एसएमएस प्राप्त होने पर ही खरीदी केंद्र पहुँचे, रखें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान ,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया किसानों को संदेश

SamagraBy SamagraMay 26, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल 26 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों के परिश्रम से गेहूँ उत्पादन और उपार्जन का कार्य संभव हुआ है। कोरोना के संकट के बावजूद  प्रदेश की यह उपलब्धि मायने रखती है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के उन किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जो गेहूं बेच नहीं पाए हैं। प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूँ उपार्जन के बाद भी जिन जिलों में कोरोना वायरस के कारण उपार्जन में विलंब हुआ या अन्य कारणों से किसान भाइयों के गेहूँ की तुलाई नहीं हो पाई है वहां खरीदी 31 मई तक होगी। प्रदेश में गेहूँ उत्पादन और उपार्जन के सभी रिकार्ड टूट गए हैं। किसान की मेहनत ही इसका मुख्य कारण है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  किसानों के नाम संदेश में कहा कि दो महीने पहले प्रदेश में परिस्थितियाँ काफी विषम थीं और गेहूँ उपार्जन की कोई भी व्यवस्था नहीं थी। कम समय में शासन द्वारा खरीदी की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं और किसानों से गेहूँ उपार्जन का कार्य व्यवस्थित रूप से प्रारंभ किया गया।
मध्यप्रदेश में कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में रिकॉर्ड गेहूँ उत्पादन हुआ है। किसानों ने जहां रिकॉर्ड उत्पादन किया वहीं सरकार ने रिकॉर्ड खरीदी का कार्य किया है। इसके लिए सभी प्रबंध किए गए।
पुख्ता व्यवस्थाओं से मिला किसानों को लाभ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 2 माह पूर्व प्रदेश में गेहूँ उपार्जन की कोई भी व्यवस्था नहीं थी।  प्रदेश में 16 अप्रैल से 25 मई तक 15 लाख तीन हजार किसानों से 114 लाख 70 हजार मीट्रिक टन अर्थात 11 करोड़ 47 लाख क्विंटल  गेहूँ का उपार्जन किया गया। निजी मंडियां भी खोली गईं। ई-ट्रेडिंग का विकल्प भी उपलब्ध करवाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन  स्थानों पर गेहूँ की खरीदी का कार्य शेष है वहां किसानों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था की जाएगी और आगामी 31 मई तक गेहूँ खरीदी का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से अनुरोध किया कि एसएमएस प्राप्त होने पर ही गेहूँ विक्रय के लिए खरीदी केंद्र पहुँचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। फेस मास्क का उपयोग करें अथवा गमछे से मुँह और नाक ढांक कर पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ इस कार्य को पूर्ण करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संदेश में कहा कि किसानों का गेहूँ खरीदने का कार्य सरकार करेगी। इसके लिए 2 गज की परस्पर दूरी बनाकर कार्य किया जाए।
किसान कल्याण के महत्पूर्ण फैसले
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा किसानों के हित में राज्य में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
राज्य सरकार ने  पिछले वर्ष की बीमा राशि का अंशदान 2200 करोड़ 15 लाख किसानों को भुगतान करने की पहल की। इससे  किसानों को 2900 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि  का लाभ मिल सका। वर्ष 2019-20 की बीमा राशि के भुगतान का निर्णय लिया गया।इससे किसानों को 4 हजार करोड़ से अधिक राशि के भुगतान का रास्ता खुल गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान  योजना में 68 लाख 13 हजार किसानों को 1362 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत वित्त वर्ष में किसानों को  शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिया गया था। इसके भुगतान की आखिरी तारीख 31 मई कर दी गई। इसके लिए शासन ने 55 करोड़ का वित्तीय भार वहन किया। वर्तमान वर्ष 2020-21 में भी किसानों को शून्य प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण देने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों को जमा करने की तारीख भी बिना अधिभार के 31 मई तक की गई है।
खेती किसानी के काम में आने वाले ट्रांसफार्मर जल जाने अथवा खराब हो जाने पर उन्हें भी बिना किसी अधिभार के बदलने का निर्णय लिया गया है।
टूटे खरीदी के पुराने रिकार्ड
प्रदेश में गेहूँ उपार्जन में राज्य शासन द्वारा किसानों को विक्रय के कई विकल्प देते हुए उपार्जन केंद्रों की संख्या  भी जो गत वर्ष 3511 थी, इस वर्ष बढ़ाकर 4507 की गई। इन प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में रिकार्ड टाइम में गेहूँ खरीदी कर किसानों को राशि का भुगतान कर लाभान्वित किया गया। प्रदेश के इतिहास में यह सर्वाधिक खरीदी है। गत वर्ष से भी यह खरीदी चार करोड़ क्विंटल से अधिक है। गत वर्ष कुल 73 लाख 69 हजार  मीट्रिक टन खरीदी की गई थी। पहले वर्ष 2012-13 में सर्वाधिक  84 लाख 89 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हुई।इस वर्ष सभी रिकार्ड टूट गए। कोरोना संकट के बावजूद राज्य शासन के उत्कृष्ट प्रबंधन से इतनी खरीदी हो सकी।
गेहूँ खरीदी: प्रमुख तथ्य
गत वर्ष 2019-20 में 9 लाख 66 हजार किसानों से 7 करोड़ 36 लाख क्विंटल  गेहूं खरीद हुई। अभी तक की उच्चतम खरीदी वर्ष 2012-13 में थी जो 10 लाख 27 हजार किसानों से 8 करोड़ 48 लाख क्विंटल थी। वर्तमान वर्ष 2020-21 में 15 लाख 3 हजार किसानों से 11 करोड़ 47 लाख क्विंटल गेहूं खरीद हुई।
अन्य खरीदी
प्रदेश में चना, सरसों, मसूर खरीदी भी हुई। प्रदेश में 24 मई तक 95 हजार किसानों से 1 लाख 40 हजार मीट्रिक टन (14 लाख क्विंटल) चना, 34 हजार 300 किसानों से 73 हजार मीट्रिक टन  ( 7 लाख 30 हजार क्विंटल) सरसों एवं 1 हजार 47 कृषकों से 600 मीट्रिक टन (6000 क्विंटल) मसूर का उपार्जन किया जा चुका है। प्रदेश के 691 केन्द्रों पर यह खरीदी की गई है।गत वर्ष किसानों से चने की खरीदी अधिकतम 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के आधार पर की गई थी जिसे इस वर्ष वास्तविक उपज के मान से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। इससे किसान अधिक उपज बेच पा रहे हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबाहर से लौटे म.प्र. के मजदूरो को मिलेगा संबल योजना का लाभ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वीसी लेकर सभी एसडीएम को दिए निर्देश सर्वे, सत्यापन एवं पंजीयन किया जायेगा 27 मई से 3 जून तक
Next Article माहेश्वरी समाज में 6 दिवसीय महेश नवमी उत्सव का शुभारंभ, इस तरह होंगे विभिन्न आयोजन
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.