Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 21, 2026

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: यदि कोई हितग्राही वंचित रहा तो अधिकारी किए जाएंगे दंडित, जानिए सीएम ने क्यों और कहां कहीं यह बात
News

रतलाम: यदि कोई हितग्राही वंचित रहा तो अधिकारी किए जाएंगे दंडित, जानिए सीएम ने क्यों और कहां कहीं यह बात

EditorBy EditorSeptember 19, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 19 सितम्बर (खबरबाबा.काम)/ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। आगामी 31 अक्टूबर तक सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र तथा राज्य शासन की 33 कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई पात्र हितग्राही लाभ प्राप्त करने से वंचित रहा तो संबंधित अधिकारी दंडित किया जाएगा।

यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को रतलाम जिले के धामनोद में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर में संबोधित करते हुए कहीं। शिविर में 345 हितग्राहिंयों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।


इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना,  राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल,  श्यामसुंदर शर्मा, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे तथा अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जनपदों, वार्डों इत्यादि स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। अब आम जनता को सरकारी कार्यालय के द्वार तक जाने की जरूरत नहीं, बल्कि सरकार खुद आपके द्वार तक आकर आपकी समस्याओं का हल कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में पीएम स्व निधि, सामाजिक सुरक्षा पीएम तथा सीएम किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओं के लाभ पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वार्ड पार्षदों से भी कहा कि वे अपने वार्डों में शिविर आयोजित करवाकर अभियान के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित कराएं।

शिविर में मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत ग्राम धौंसवास के जय संतोषी माता समूह को साढे 4 लाख रूपए का बैंक लिंकेज लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार ग्राम आडवाणिया के जय अंबे स्वयं सहायता समूह को 12 लाख रूपए तथा ग्राम भामट के जयदुर्गा स्वयं सहायता समूह को डेढ़ लाख रुपए का बैंक लिंकेज लाभ प्रदान किया गया। उज्जवला योजना में श्रीमती सुंदरबाई को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार कल्याणी पेंशन में ग्राम पचरंगिया की श्रीमती शिप्रा, श्रीमती राजू बाई, श्रीमती सीताबाई, व्यक्तिगत शौचालय में ग्राम पंचायत करिया के श्री नंदलाल, श्री मनोज, वृद्धावस्था पेंशन में ग्राम धौंसवास के श्री चंपालाल, श्री कन्हैयालाल लाभान्वित किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा धामनोद के श्री कैलाश, श्री दशरथ, श्री रुकमाबाई, श्री अशोक प्रजापत, श्री जगदीश पाटीदार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।


राजस्व विभाग की धारणाधिकार योजना में ग्राम धामनोद की नंदीबाई लाभान्वित की गई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा बालिका कुमकुम, चित्रांशी को लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में श्रीमती ज्योति, श्रीमती आयुषी लाभान्वित की गई।
उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत श्री राहुल बघेरवाल को आभूषण व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपए तथा किराना स्टोर के लिए नामली के दीपक कुमावत को 2 लाख रुपए का ऋण लाभ प्रदान किया गया।


पीएम स्वनिधि योजना में श्री मनीष पाटीदार को 10 हजार रूपए, श्री प्रियांशु परमार को 20 हजार रूपए, श्री दीपक माली को 50 हजार रूपए का ऋण लाभ उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नगर परिषद आदि के द्वारा भी योजना लाभ प्रदान किए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article22 एवं 23 सितंबर के रतलाम प्रवास में स्वामी अवधेशानंदजी राज्य अतिथि ,प्रेरक प्रवचन और मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे,प्रभु प्रेमी संघ की बैठक हुई, तैयारियां अंतिम चरण में 
Next Article रतलाम कलेक्टर ने की शहर के कॉलोनाइजर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक, कॉलोनाइजरों ने दिया सहयोग का आश्वासन, जानिए क्या है मामला
Editor

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026
Top Trending

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.