Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान लाडली लक्ष्मी योजना ने बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : विधायक श्री काश्यप,लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित हुआ
रतलाम

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान लाडली लक्ष्मी योजना ने बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : विधायक श्री काश्यप,लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित हुआ

EditorBy EditorSeptember 22, 2022Updated:September 23, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान लाडली लक्ष्मी योजना ने बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : विधायक श्री काश्यप,लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित हुआ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 22 सितम्बर 2022/  जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को रतलाम में लाडली लक्ष्मी बालिकाओं तथा उनके अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप उपस्थित थे।

श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक श्री दिलीप मकवाना, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, सहायक संचालक श्री रविंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री काश्यप ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। बेटियों के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अनेकानेक योजनाएं तैयार की जाकर उनका सफल संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बेटियों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लाडली लक्ष्मी योजना ऐसी योजना है जिसे देश के कई अन्य राज्यों में भी अपनाया गया है। यह सामाजिक सरोकारों को निभाने वाली योजना है। योजना ने बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री काश्यप ने कहा कि हम कृत संकल्पित होकर बच्चों के कुपोषण स्तर में अपेक्षित सुधार तथा महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करें।

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने संबोधन में शहर विधायक श्री काश्यप द्वारा शहर में बच्चों के कुपोषण स्तर में सुधार, उनको कुपोषण से मुक्त करने के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया। श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेटियों के हित में संचालित योजनाओं का जिक्र किया। प्रारंभ में महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा द्वारा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र जावरा की वैज्ञानिक श्रीमती बरखा जोशी द्वारा पोषण तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। लाडली बालिकाओं के साथ सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, शिक्षा के क्षेत्र में मेरिट में आने वाली छात्राओ एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली लाडली बालिकाओं का सम्मान किया गया। लाडली बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सर्वाधिक हिमोग्लोबिन वाली बालिका को सम्मानित किया गया।
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देकर अपना समुदाय में उदाहरण प्रदान करने वाले एकल माता-पिताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम से रतलाम जिले से बाघा बॉर्डर का भ्रमण करके लौटी बालिकाओं द्वारा अपने विचार भी सम्मेलन में व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में श्री रजनीश सिन्हा जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा लाडली लक्ष्मी की प्रगति से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। माह सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाए जाने के कारण मोटे अनाज व्यंजनों से विविध प्रकार के व्यंजन तैयार कर उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बेटियों को आगे बढ़ाने तथा पोषण माह संबंधी संकल्प उपस्थित सभी जनों द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में श्री रविंद्र मिश्र सहायक संचालक, शहरी परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गहलोत एवं श्रीमती अर्चना माहौर और टीम ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती चेतना गहलोत परियोजना अधिकारी श्री द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:तुषार कोठारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
Next Article रतलाम: जयपुर दहलाने की साजिश के मामले में एनआईए ने जयपुर की विशेष कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, आरोपपत्र में रतलाम के 10 लोगों सहित कुल 11 नाम
Editor

Related Posts

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

October 4, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में भिक्षा मांगने के बहाने घर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.