Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कोविड नियंत्रण की तरह लम्पी वायरस रोकने के प्रयास किए जाएँ, ग्राम सभाएँ भी बुलाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान जागरूकता के लिए संचार माध्यमों का करें उपयोग मार्गदर्शन देने के लिए राजधानी में बना है कंट्रोल रूम मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक में लम्पी रोग नियंत्रण प्रयासों की जानकारी ली
मध्यप्रदेश

कोविड नियंत्रण की तरह लम्पी वायरस रोकने के प्रयास किए जाएँ, ग्राम सभाएँ भी बुलाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान जागरूकता के लिए संचार माध्यमों का करें उपयोग मार्गदर्शन देने के लिए राजधानी में बना है कंट्रोल रूम मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक में लम्पी रोग नियंत्रण प्रयासों की जानकारी ली

EditorBy EditorSeptember 21, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
कोविड नियंत्रण की तरह लम्पी वायरस रोकने के प्रयास किए जाएँ, ग्राम सभाएँ भी बुलाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान जागरूकता के लिए संचार माध्यमों का करें उपयोग मार्गदर्शन देने के लिए राजधानी में बना है कंट्रोल रूम मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक में लम्पी रोग नियंत्रण प्रयासों की जानकारी ली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,21-2022।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लम्पी वायरस रोकने कोविड नियंत्रण की तरह प्रयास किए जाएं। जागरूकता निर्माण के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन हो। राज्य सरकार द्वारा मवेशियों को नि:शुल्क टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। जन-जागरूकता के लिए संचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। अधिक से अधिक टीकाकरण कर रोग को फैलने से रोकने का कार्य हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रदेश में लम्पी रोग नियंत्रण के लिये किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशेष बैठक बुला कर लम्पी रोग के नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए। पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एस. कंसोटिया और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। प्रदेश में ढाई लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा जिस तरह मिल कर सभी कोविड से लड़े थे, वैसा ही जागरूकता का वातावरण गाँव-गाँव में बनना चाहिए। मवेशियों को इस संक्रामक रोग से बचाने के लिए ग्राम सभाओं में चर्चा हो। रोग से बचाव के उपाय बताए जाएँ और प्रत्येक स्तर पर आवश्यक सतर्कता बरती जाए। कम संख्या में रोग से पशुओं की मृत्यु को हल्के में न लें और रोग की जानकारी न छिपाएँ। सभी आवश्यक उपायों को संयुक्त प्रयासों से अमल में लाया जाए।

नियंत्रण कक्ष के साथ टोल फ्री नम्बर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौशालाओं और अन्य स्थान पर रहने वाले पशुओं की रोग से रक्षा के लिए अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भोपाल में राज्य स्तरीय रोग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लम्पी वायरस के नियंत्रण के संबंध में पहले दो बैठकें लेकर निर्देश दिए थे। भोपाल में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 0755-2767583 तथा टोल फ्री नंबर 1962 है। इन नम्बरों पर चर्चा कर पशु पालकों द्वारा आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि लम्पी वायरस के नियंत्रण के लिए संचार माध्यमों का उपयोग करें। विभागीय अमले को सेंसटाइज करें। रोग नियंत्रण के प्रयासों की प्रतिदिन रिपोर्ट दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पशुओं के टीकाकरण पर जोर रहना चाहिए। केन्द्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाए।

प्रदेश में लम्पी वायरस की स्थिति

पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में लम्पी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अलर्ट जारी कर विशेष सतर्कता रखी जा रही है। संक्रमित क्षेत्रों तथा जिलों में पशुओं का सघन टीकाकरण तथा चिकित्सा कार्य किया जा रहा है। पशुओं में लम्पी स्किन रोग के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय में संपर्क स्थापित करने को कहा गया है। बताया गया कि प्रदेश के जिलों में वायरस से 7686 पशु प्रभावित हुए, जिसमें 5432 पशु ठीक हुए हैं। अभी तक 101 पशुओं की मृत्यु हुई है। प्रदेश के सात जिलों रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, बैतूल, इन्दौर और खण्डवा में रोग की पुष्टि हुई है। प्रभावित ग्रामों और जिलों में पशुओं के आवागमन को प्रतिबंधित करने, बीमारी के नमूने, तत्काल राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल जहां से रोग के आउट ब्रेक होने की पुष्टि होती है, उससे 5 किलोमीटर की परिधि में आवश्यक टीकाकरण किया जा रहा है। औषधियाँ और वैक्सीन खरीदने के लिए पशु कल्याण समिति से व्यवस्था की गई है। राजस्थान और गुजरात की सीमा से लगे जिलों अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़ और बुरहानपुर के पशुपालन विभाग के अमले को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र की पशु चिकित्सा संस्थाओं में पदस्थ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को दायित्व दिए गए हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय दिग्गज ने भी खत्म की बाबर आजम की बादशाहत, T20I रैंकिंग में पहुंचे इस नंबर पर
Next Article एंग्जाइटी और डिप्रेशन को रोकने के लिए 7 प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.