Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भोपाल:मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक,दिव्यांग से दुर्व्यवहार के मामले में इंदौर के एडीएम को हटाया
मध्यप्रदेश

भोपाल:मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक,दिव्यांग से दुर्व्यवहार के मामले में इंदौर के एडीएम को हटाया

EditorBy EditorOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भोपाल:मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक,दिव्यांग से दुर्व्यवहार के मामले में इंदौर के एडीएम को हटाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,19अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मुख्यमंत्री निवास में सुबह आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर, भोपाल, बैतूल और गुना में हुई घटनाओं पर अधिकारियों से वर्चुअली जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में वैशाली ठक्कर द्वारा आत्म-हत्या के प्रकरण में दोषियों पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे घृणित और दर्दनाक बताया। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि दोषियों के विरूद्ध इनाम घोषित किया गया है। साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर देश के सभी विमानतलों को सूचना दी गई है। दोषियों की तलाश में देश के अलग-अलग शहरों में टीमें रवाना की गई हैं।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में एडीएम द्वारा दिव्यांग से दुर्व्यवहार को घोर आपत्तिजनक तथा दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए एडीएम श्री पवन जैन को तत्काल हटा कर भोपाल संबद्ध करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-सुनवाई में किसी के भी साथ दुर्व्यवहार आपत्तिजनक है। अधिकारियों का जन-सामान्य से संयम और धैर्य के साथ संवाद आवश्यक है। समस्याओं के समाधान में सकारात्मक रवैया होना चाहिए।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल में बढ़ रही चोरियों पर कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जन-सामान्य में सुरक्षा का भाव बने रहना आवश्यक है। सामान्यजन यह अनुभव करें कि पुलिस हर कठिनाई में उनके साथ है।

गुना में मनचले से परेशान होकर किशोरी द्वारा पढ़ाई छोड़ने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मनचलों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों से जुड़ी इस प्रकार की घटनाओं में अतिरिक्त संवदेनशीलता आवश्यक है। पुलिस, बालिकाओं और उनके अभिभावकों से सतत् संवाद में रहे तथा परस्पर विश्वास के संबंध विकसित करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के न्यू मार्केट में हुई घटना की जानकारी भी लेकर सिटी बसों में सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleखड़गे के हाथ कांग्रेस की कमान,6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से दी थरूर को शिकस्त ,24 साल बाद बदला इतिहास
Next Article रतलाम: जब रतलाम मेडिकल कॉलेज के डीन ने आम मरीज बनकर परखी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, सुधार के लिए दिए यह निर्देश
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.